अनुष्का शर्मा-विराट फिर बनेंगे मम्मी पापा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद भी करते हैं और इसी बीच दोनों को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। जिसे सुनकर फैंस खुश होंगे। खबर यह आई है कि दोनों का परिवार अब 3 से 4 होने वाला है। अनुष्का, विराट, वामिका के बाद अब परिवार में चौथा सदस्य भी घर में आने वाला है। बताया जाता है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। दोनों का दूसरा बेबी आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। दोनों ऑफिशयली टाइम आने पर इस न्यूज को फैंस के साथ शेयर करेंगे।
बता दें अनुष्का शर्मा काफी समय से किसी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आ रही हैं। वे दरअसल नहीं चाहतीं कि अभी से सब अनुमान लगाना शुरू कर दें। हालांकि अनुष्का और विराट को हाल ही में मैटरनिटी क्लिनिक में स्पॉट किया गया था।




