Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

MP विधानसभा चुनाव 2023:बीजेपी के 66 विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार,इन विधायकों को नहीं मिलेगा टिकट इस बार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
MP Assembly Election BJP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर बीजेपी सतर्कता से कदम उठा रही है। हारी सीटों पर बीजेपी अब तक 79 प्रत्याशियों की सूची आने के बाद अब ऐसी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का इंतजार है। जहां पार्टी के विधायक हैं। माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी 66 सीटों पर विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दे सकती है।

  • खतरे में भोपाल संभाग तीन विधायकों के टिकट
  • रीवा संभाग से कटेगा तीन विधायकों का ​टिकट
  • जबलपुर संभाग से खतरे में तीन विधायकों के टिकट
  • सागर संभाग—एक महिला और तीन पुरुष विधायकों का कटेगा टिकट
  • मंदसौर रतलाम नीमच— दो पुरुष विधायकों के टिकट बीजेपी काटेगी
  • अलीराजपुर जिले से एक महिला विधायक
  • निमाड़ से एक महिला विधायक
  • इंदौर से दो पुरुष विधायक
  • अशोकनगर से एक पुरुष विधायक
  • गुना से एक पुरुष विधायक
  • भिंड से दो पुरुष विधायक

मध्यप्रदेश में बीजेपी पिछले 20 में से 18 साल सत्ता में रही है। कई स्तरों पर सत्ता विरोधी लहर भी दिखाई दे रही है। सरकार के कुछ मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी दिखाई दे रही है। इसे दूर करने के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी करीब 40 प्रतिशत से अधिक विधायकों के टिकट काटने का मन बना चुकी है। बीजेपी की रणनीति ऐसी सीटों पर इस बार नए और युवा चेहरों को मौका देने की है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इन विधायकों के काटे टिकट

बीजेपी ने अब तक 79 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। जिसमें मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी के स्थान पर श्रीकांत चतुर्वेदी को कैंडिडेट घोषित किया है। वहीं सीधी से विधायक केदारनाथ शु्क्ल की जगह बीजेपी ने सीधी सांसद रीति पाठक को मैदान में उतारा है। जबकी नरसिंहपुर से जालम सिंह पटेल को टिकट न देकर उनकी जगह पर उनके ही भाई केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

कैलाश विजयवर्गीय के मैदान में आने से खतरे में आकाश का टिकट

आने वाली सूची में जिन इलाकों से बीजेपी विधायकों के टिकट कटेंगे उनमें अलीराजपुर के जोबट से बीजेपी की महिला विधायक सुलोचना रावत का भी नाम शाामिल है। बीजेपी उनका टिकट काट सकती है। निमाड़ से एक महिला विधायक का बीजेपी टिकट काट सकती है। जबकि इंदौर से दो विधायक आकाश विजयवर्गीय और महेन्द्र हार्डिया, अशोकनगर से विधायक जजपाल सिंह जज्जी का टिकट इस बार खतरे में है। गुना से विधायक गोपी लाल जाटव के स्थान पर बीजेपी किसी युवा चेहरे को मैदान में उतार सकती है। जबकि भिंड के मेहगांव से सिंधिया समर्थक बीजेपी विधायक और राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को भी बीजेपी ब्रेक देकर दूसरे चेहरे को टिकट दे सकती है। भोपाल संभाग से बीजेपी के तीन मौजूदा विधायकों के टिकट खतरे में हैं। शिवपुरी से इस बार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया स्वयं ही ​चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके स्थान पर बीजेपी यहां से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिदित्य सिंधिया को चुनाव मेदान में उतार सकती है।

खतरे में कई मंत्रियों के टिकट

मंत्रियों में यशोधरा राजे सिंधिया के अलावा, प्रेम सिंह पटेल, भारत सिंह कुश्वाह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बिसाहू लाल सिंह, केपीएस भदौरिया के अलावा मालवा क्षेत्र के एक विधायक का पत्ता इस बार साफ हो सकता है। वहीं अमरपाटन से विधायक अजय विश्नाई का नाम भी इस बार बीजेपी प्रत्याशियों की सूची से लापता होने की संभावना नजर आ रही है।

पिछले चुनाव में कटे थे पांच मंत्रियों के टिकट

बीजेपी ने पिछले 2018 के चुनाव में पांच मंत्रियों के टिकट काटे थे। इससे पहले 2013 में चार मंत्री को बीजेपी ने घर बैठाया था उन्हें टिकट नहीं मिला था। 2018 में मंत्री माया सिंह, हर्ष सिंह, सूर्यप्रकाश मीणा, गौरीशंकर शेजवार और लक्ष्मीकांत शर्मा जैसे मंत्रियों को बीजेपी ने चुनाव नहीं लड़ाया था। लिहाजा माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार के चुनाव में भी सर्वे और फीडबैक के आधार पर अपने आधा दर्जन मंत्रियों के टिकट काटकर घर बैठा सकती है। इन मंत्रियों की जगह पर नए चेहरों को उतारने की रणनीति बनाई जा रही है। इसी तरह से बीजेपी इस बार उन तमाम मौजूदा विधायकों के भी टिकट काट सकती है जिनकी चुनाव में जीत की संभावना कम है।

जालम का टिकट काटकर प्रहलाद को बनाया प्रत्याशी

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का भी नाम शामिल है। उन्हें नरसिंहपुर से टिकट दिया है, जबकि उनके भाई का भी टिकट काट दिया गया है। नरसिंहपुर विधानसभा सीट से जालम सिंह पटेल विधायक हैं। यहां से बीजेपी ने अब प्रहलाद पटेल को उम्मीदवार बनाया है। बता दें प्रहलाद पटेल अभी दमोह लोकसभा सीट से सांसद हैं और केन्द्र में कैबिनेट में मंत्री हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 392
Tags: Ministers' tickets will be canceledmp assembly electionstickets of 66 BJP MLAs
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version