Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home संपादक की पसंद

मोदी को अब डरने की जरूरत है!

मोदी को अब डरने की जरूरत है!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2022
in संपादक की पसंद
0
मोदी को अब डरने की जरूरत है!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय राजनीति के इतिहास में विरले ही ऐसे उदाहरण मिलते हैं. जब किसी राजनेता को जनता ने अपने हीरो की तरह स्वीकार कर सर माथे पर बैठाया हो और इतने प्रचंड बहुमत से लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन किया हो. मोदी है तो मुमकिन है के नारे को जब जनता ने आत्मसात किया. तो विपक्षी पार्टियों को केंद्र की सत्ता में आने का सपना सपना ही बन कर रह गया. वहीं दूसरी तरफ किसी भी पार्टी के पास बीजेपी और मोदी के सामने खड़ा करने के लिए इतना ताकतवर चेहरा नहीं था जो मोदी को हराकर केंद्र में सत्तासीन हो जाए.

अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर एक बार मोदी को हराने का मन बनाया है. जिसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुटी हुईं हैं. जाहिर वे अपने आप को 2024 में लोकसभा चुनावों में भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देख रही हैं. और हाल कि परिस्थितियों को देखते हुए लग रहा है कि अब देश में बीजेपी बनाम एंटी बीजेपी का महासंग्राम होने जा रहा है.

Related posts

Agriculture Cabinet in Nagalwadi

नागलवाड़ी में होगी पहली कृषि केबिनेट…जानें कब लगती है नागलवाड़ी में नागों की अदालत..जानें नागलवाड़ी का इतिहास

March 2, 2026
India-US trade deal be signed

कब साइन होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? और ट्रंप टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार क्या है?

February 21, 2026

विपक्ष में सबसे मजबूत चेहरा ममता

हालही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता के सामने पूरी केंद्र सरकार को हराने की चुनौती थी. मोदी से लेकर… अमित शाह… राजनाथ सिंह… जेपी नड्डा के सामने न सिर्फ उन्होंने जीत हासिल की. बल्कि चुनाव के बाद पष्चिम बंगाल में हुई चुनावी हिंसा में केंद्र द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करने में विफल होने के बाद ममता बनर्जी ने देश के सबसे दमदार विपक्षी चेहरे के रूप अपने हस्ताक्षर दर्ज किये. अब ममता ने 2024 के लोकसभा चुनावों में सभी विपक्षी पार्टियों के एकजुट होकर मोदी सरकार को धूल चटाने के लिए ताल ठोकी हैं.

हालांकि ममता 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी विपक्ष को एक करके तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश कर चुकी है. पर उस समय उनके प्रयास कारगर साबित नहीं हुए थे. वहीं ममता ने यह कवायद लोकसभा चुनावों से ठीक पहले शुरू की थी. लेकिन अब बनर्जी चुनावों के बहुत पहले ही यह काम शुरू कर चुकी हैं.

राजनीति और रणनीति दिलायेगी नेतृत्व

ममता बनर्जी के पास चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का साथ है. किशोर पार्टियों को चुनावों में जिताने के लिए मशहूर हैं. किशोर ने हालही में जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. तो ममता भी विपक्ष की सभी छोटी बड़ी पार्टियों को साधने में जुटी हैं. हालांकि तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो ममता बनर्जी को सभी विपक्षी दलों को राजनैतिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर लाना ममता के बेहद मुश्किल होगा. हालांकि प्रशांत कोशोर के साथ के साथ इस कवायद में ममता को थोड़ी आसानी जरूर होगी. क्योंकि सभी विपक्षी दल जानते है 2019 के चुनाव में भाजपा से करारी शिकश्त की मुख्य वजह थी विपक्षी दलों में साझा रणनीति का अभाव.

ममता के लिए दिल्ली दूर है

ममता को मोदी के रथ को रोकने के लिए सोनिया की हर हाल में जरूरत पड़ेगी. क्योकि एनसीपी और कांग्रेस के अलावा सभी पार्टियां क्षेत्रीय दल हैं. हालांकि कहीं ने ये सभी पार्टियां ममता के साथ है. लेकिन कांग्रेस की सोनिया गांधी और एनसीपी के शरद पवार क्या ममता के गठबंधन में अपनी पार्टियों को शामिल करेंगे यह बड़ प्रष्न है. इसीलिए लगता ममता के लिए दिल्ली दूर है.

राजनीतिक विश्लेषक सुमन भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता अब तक के सबसे निचले स्तर पर है और विपक्षी खेमे को इस समय का अधिकतम लाभ उठाने की आवश्यकता है. तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी लगता है कि अगर उनकी पार्टी ने उन्हें समर्थन नहीं दिया तो किसी भी गठबंधन की, भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता नहीं होगी. उन्होंने कहा, ’अगर कोई सोचता है कि वह कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना भाजपा को हरा सकता है, तो वह व्यक्ति दिन में सपने देख रह रहा है.

अगर गठबंधन में कांग्रेस शामिल हो भी जाती है तो देखा जाए तो सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनना है. वे अपनी जगह प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का नाम आगे करेंगी. पर राहुल बनर्जी से उम्र. अनुभव में कमतर हैं. वहीं दूसरा अगर तीसरा मोर्चा अस्तित्व में आ जाता है तो बहुत चांस है ममता ही पीएम का चेहरा होंगी. क्योंकि मोदी के सामने ममता से बड़ा चेहरा देश की राजनीति में कोई नहीं हैं. पर कांग्रेस को साधे बिना यह मुमकिन नहीं है.

दूसरी तरफ जानकार भी ये मान रहे हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में जब प्रधानमंत्री पद के दावेदारों की चर्चा होगी तो उसमें ममता बनर्जी का नाम जरूर होगा.

Post Views: 255
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version