Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी एमपी और राजस्थान के दौरे पर, राहुल गांधी पहुचेंगे छत्तीसगढ़,एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी जहां मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनावी सभा करेंगे तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ की जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे।

भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ,पीएम भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले मध्यप्रदेश आएंगे। यहां पीएम भोपाल में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले जोश भरेंगे। दरअसल बीजेपी हर बार चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के महाकुंभ का आयोजन करती है। मप्र में बीजेपी के नेता इस आयोजन में दस लाख लोगों के पहुंचने का दावा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

राजस्थान में परिवर्तन रैली के समापन पर पीएम का संबोधन

वहीं राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं की सूबे में आवाजाही बढ़ गई है। राजस्थान में बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली रही है। इस यात्रा के समापन के अवसर पर सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम इस दौरान मंच तक अनोखे अंदाज में आएंगे। पीएम मोदी खुली जीप में रैली में पहुंचेंगे। बता दें पीएम मोदी की सभा की पूरी व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथ में होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए पीएम को धन्यवाद देने के लिए राजस्थान की महिलाएं परिवर्तन संकल्प महासभा में शामिल होंगी।

छत्तीसगढ़ में आवास न्याय सम्मेलन,राहुल गांधी देंगे सौगात

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी बिलासपुर संभाग के तखतपुर में आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। कांग्रेस सरकार की ओर से कई ​जनहितैषी योजनाएं राज्य में चलाई जा रही हैं। राहुल गांधी के हाथों बिलासपुर के तखतपुर को विकास कार्यों की कई सौगात भी ​मिलेगी। पे करीब 524 करोड़ रुपए की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। राहुल गांधी ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत करेंगे।

सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ में आज चुनावी प्रचार का बिगुल फूंकेंगे

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज सोमवार 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। अखिलेश यहां राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। बता दें अखिलेश यादव की यह यात्रा उत्तर प्रदेश से बाहर चुनावी विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने की योजना का हिस्सा है। क्योंकि सपा एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल की अपनी वर्तमान स्थिति से आगे निकलकर राष्ट्रीय पार्टी बनने की इच्छा रखती है। अखिलेश यादव इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात कर सकते हैं।

भारत ने एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल किया हासिल

एशियन गेम्स का आयोजन इस बार चीन के हांगझोउ में हो रहा है। जहां सोमवार 25 सितंबर को प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी रोइंग, टेनिस, बॉक्सिंग, क्रिकेट, तैराकी और शूटिंग जैसे खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत के लिए दूसरे दिन की शानदार शुरुआत रही है। भारत ने एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल हासिल किया है। मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के साथ रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी ने गोल्ड हासिल किया है। इसके बाद रोइंग में भी मेन्स फोर टीम ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

आरएसएस की धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ शुरु होगी मुहिम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने धर्म जागरण के एजेंडे को और तेज करने की योजना बनाई है। लव जिहाद के साथ धर्मांतरण जैसी असामाजिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ संघ पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक जागरूकता में तेजी लाने के लिए कहा गया है। संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा कि संघ का मुख्य काम समाज को जागृत करना है। संघ का काम सिर्फ धर्मांतरण रोकना नहीं है क्योंकि यह तो समाज की समस्या है। समाज स्वयं अपनी समस्याओं को समझे और आगे आए। समाज में जागृति आएगी तो धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे काम खुद बंद हो जाएंगे।

Post Views: 151
Tags: Chhattisgarh Housing Justice ConferenceIndia's first gold medal in Asian GamesMadhya Pradesh BJP worker MahakumbhPM Narendra ModiRahul GandhiRajasthan Parivartan Rally
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version