Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

मोदी की तारीफ और राजस्थान न छोड़ने की बात कहकर क्या संकेत दें रहीं वसुंधरा राजे, क्यों कहा वे भी कौरवों से घिरी हैं?

DigitalDesk by DigitalDesk
September 24, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Pre-CM Vasundhara Raje BJP PM Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में अब विधानसभा चुनाव करीब आ गए हैं। राज्य में राज बदलने का रिवाज पिछले कई चुनावों से चला आ रहा है। इस बार कांग्रेस की गहलोत सरकार इस रिवाज को बदलने को लेकर आशंवित नजर आ रही है तो वहीं विपक्ष में बैठी बीजेपी को भरोसा है कि इस बार राज बदलने का रिवाज कायम रहेगा और उसकी सरकार बनेगी। लेकिन वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी को बीजेपी ने जल्द दूर नहीं किया तो उसकी इस उम्मीद पर पानी फिर सकता है।

  • राजे ​ने दिया महाभारत का उदहारण
  • कहा द्रौपदी की तरह वे भी कौरवों से घिरी हैं
  • कृष्ण उन्हें बचाएंगे,वे राजस्थान नहीं छोड़ेंगी
  • यहीं राजस्थान के लोगों की सेवा करेंगी
  • वसुंधरा राजे ने की पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ

पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने कहा था राजस्थान में महिलाएं महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही हैं। राजे ने महाभारत का उदहारण देते हुए कहा था कि द्रौपदी की तरह वह भी कौरवों से घिरी हुई हैं। लेकिन कृष्ण उन्हें बचाएंगे। राजे ने यह भी कहा कि वे राजस्थान नहीं छोड़ेंगी। यहीं राजस्थान के लोगों की ही सेवा करेंगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बिना महिला की हिस्सेदारी के पूरा नहीं होगा राष्ट्र निर्माण का सपना

दरअसल राजे ने यहां अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर खुशी जताई और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ में की। इस बीच राजे ने जयपुर स्थित अपने आवास पर राज्य भर से महिलाओं की एक सभा आयोजित की। जिसमें महिलाओं ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। राजे ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए पीएम मोदी को बहु त बहुत धन्यवाद। राजे ने कहा महिलाओं को आरक्षण देकर पीएम मोदी ने दिखा दिया है कि महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा नहीं होगा वह अधूरा ही रहेगा। वसुंधरा राजे ने कहा महिलाओं का उत्साह देखकर यह साफ हो रहा है कि महिलाएं महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने वाली हैं। उन्होंने कहा कि ये रक्षा सूत्र मजबूत बंधन हैं,वे उनके लिए रक्षा कवच की तरह हैं। इनमें राजस्थान की महिलाओं की ताकत भी शामिल है। यह ताकत उन्हें किसी भी बाधा से पार पाने की हिम्मत देगी। यह ताकत उन्हें लोगों के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।

हर राजस्थानी के हक के लिए वे लडेंगी

वहीं महाभारत के एक अंश का उल्लेख करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा जब भगवान कृष्ण की उंगली कट गई थी तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी से टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा था। इसके बाद श्री कृष्ण ने उन्हें कौरवों से बचाया। वे भी कृष्ण से प्रेरणा लेकर आपकी सेवा करूंगी। हर राजस्थानी के हक के लिए वे लडेंगी। राजे ने महिलाओं से एक ऐसा राजस्थान बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। जहां राज्य की बेटियां बिना किसी भय के अपना बचपन जी सकें। जहां बहनें बगैर किसी बाधा के अपने सपनों को पूरा कर सकें। हमारी माताएं अपना सिर ऊंचा करके चल सकें, हमें ऐसा राजस्थान बनाना है।

…………

Post Views: 229
Tags: BJPPM Narendra ModiPre-CM Vasundhara Rajerajasthan assembly electionswomen reservation bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version