Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

संसद का विशेष सत्र : सत्र से भारत को कई उम्मीद, I.N.D.I.A को ये आशंका !

DigitalDesk by DigitalDesk
September 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Special Session of Parliament
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र शुक्रवार 22 सितंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी। बता दें यह 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र होगा जबकि राज्यसभा का यह 261वां सत्र होगा। इस दौरान जहां 8 बिल पेश किए जाएंगे वहीं संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा भी होगी। संसद को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जानकारी दी है सत्र के दौरान कुल 8 विधेयक पेश किए जाएंगे। जिनमें से 4 का खुलासा केन्द्र सरकार पहले ही कर चुकी है और बचे चार विधेयकों को लेकर अटकलें जारी हैं।

  • कई मायनों में खास होगा संसद का विशेष
  • संसद के 75 साल के सफर पर होगी चर्चा
  • पहले दिन पुराने संसद भवन में चलेगा सत्र
  • 19 सितंबर को पुराने संसद में होगा फोटो सेशन
  • सेंट्रल हॉल में होगा भव्य समारोह
  • समारोह के बाद नए संसद भवन में होगा कामकाज
  • नए संसद भवन में 19 सितंबर को से चलेगा सत्र

किन बिलों पर होगी चर्चा?

सत्र शुरू होने से पहले इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि केन्द्र सरकार सत्र में कुछ चौंकाने वाले प्रस्ताव पेश कर सकती है। वैसे संसदीय अध्याय में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है क्योंकि कई मायनों में यह सत्र में विशेष होगा। इस विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार को केन्द्र सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक की गई थी। जिसमें सभी प्रमुख दलों के साथ मंथन किया गया। राज्यसभा बुलेटिन के मुताबिक संसद के विशेष सत्र में तीन विधेयकों पर राज्यसभा में और दो विधेयकों पर लोकसभा में चर्चा होगी। इन विधेयकों में सबसे विवादास्पद मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ा विधेयक है। कहा जा रहा है कि सरकार का इरादा भारत के मुख्य न्यायाधीश को मुख्य चुनाव आयुक्त सीईसी की नियुक्ति वाली समिति से हटाने का है। इसलिए यह विधेयक लाया जा रहा है। अब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करने वाली समिति में प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं। नए बिल में चीफ जस्टिस की जगह एक कैबिनेट मंत्री को शामिल करने की बात कही गई है। यह बिल पहले ही राज्यसभा में पेश किया जा चुका है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सीईसी की नियुक्ति के विरोध में इंडिया

वहीं कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी कि इंडिया अलायंस से जुड़ी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त बिल का विरोध करेंगी। दरअसल कांग्रेस को डर है कि सरकार का कोई छिपा हुआ एजेंडा है। सरकार की ओर से एजेंडा स्पष्ट करने के बावजूद विपक्षी दल कांग्रेस ने आशंका जताई है कि सरकार कोई छिपा हुआ एजेंडा सामने ला सकती है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि उनकी पार्टी की मांग है कि महिला आरक्षण बिल को केंद्र सरकार के विशेष सत्र में पारित कराया जाए। वहीं आम आदमी पार्टी का भी कहना है कि सभी पार्टियों ने सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह को बहाल करने की मांग की है। वहीं संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के साथ ही अटकलें शुरू हो गईं कि इसका मकसद क्या है।

महिला आरक्षण बिल पर रार पक्ष विपक्ष में तकरार

एक और विधेयक जिस पर चर्चा हो सकती है वह महिला आरक्षण विधेयक है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेता विशेष सत्र के दौरान इस पर जोर देने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने इस संसद सत्र में विधेयक पारित करने की मांग की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि उनकी पार्टी की मांग है कि महिला आरक्षण बिल को केंद्र सरकार के विशेष सत्र में पारित कराया जाए।

विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद से ही शुरु हो गईं थी अटकलें

जिन दो मुद्दों को संसद के विशेष सत्र में उठाए जाने की चर्चा जोरों पर थी उनमें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक और इंडिया का नाम बदलकर भारत करने का संकल्प शामिल है। ये मुद्दे कई हफ्तों से विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच विवाद का मुद्दा बने हुए हैं। यह व्यापक रूप से अनुमान लगाया गया था कि देश का नाम बदलकर भारत करने के लिए एक विधेयक पेश करने के लिए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है।सत्र बुलाने की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव’ पर एक समिति का भी गठन किया था। हालांकि इस समिति की पहली बैठक विशेष सत्र के समापन के दूसरे दिन यानी 23 सितंबर को होगी। इस समिति के गठन के बाद मीडिया में कहा गया कि इस पर विशेष सत्र में चर्चा की जाएगी।

Post Views: 199
Tags: I.N.D.I.A.Lok SabhaOne Nation One Election BillOpposition AlliancePrime Minister Narendra ModiRajya SabhaSpecial session of Parliament
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version