Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

बेनीवाल ने किसे बताया सीएम गहलोत से भी बड़ा फौजमार कप्तान,पायलट करते हैं यूज एंड थ्रो

DigitalDesk by DigitalDesk
September 15, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Rajasthan Assembly Election Deputy CM Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानचुनाव के बीच सियासी दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के साथ राज्य के सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएएम सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राजस्थान में सचिन पायलट की कोई इज्जत नहीं बची है। अब तो उनके कहने से पुलिस का आरक्षक भी नहीं हटता। राजस्थान में सचिन पायलट किसी के घर पानी का एक टैंकर तक नहीं डलवा सकते। बेनीवाल के इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है।

  • सचिन पायलट को लेकर बोले हनुमान बेनीवाल
  • लोगों का इस्तेमाल कर फेंक देते हैं उनका
  • पायलट अपनी ही फौज को खा गए
  • पायलट से नहीं चाहते के किसी तरह की मदद
  • सचिन पायलट की दो बार की थी मदद
  • मुझे पायलट पर तरस आता है
  • कांग्रेस में पायलट को कोने में बैठा दिया
  • फिर भी पायलट का जमीर नहीं जाग रहा

बता दें जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संयोजक हनुमान बेनीवाल के साथ ही उनकी पार्टी के तीनों विधायक भी मौजूद थे। छात्र हुंकार रैली में हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के खिलाफ हुंकार भरते नजर आए। हालांकि इस हुंकार रैली में उतनी संख्या में लोग नहीं पहुंचे जीतने की अपेक्षा बेनीवाल ने की थी। भीड़ नहीं आने के चलते रैली 11 बजे के स्थान पर दोपहर 2 बजे शुरु हुई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजस्थान में पायलट जैसे कई घूम रहे हैं

आरएलपी मुखिया और सांसद हनुमान बेनीवाल ने रैली के दौरान कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट जैसे कई घूम रहे हैं। सचिन युवाओं को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। उनका भाषण भी सुना जिसमें पायलट कह रहे थे नई-नई पार्टियां आ जाती हैं। डेढ़-दो बीघा जमीन बेचकर लोग स्कॉर्पियो खरीद लेते हैं। वे पूछना चाहता हैं कि उन्हें क्या परेशानी है। स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में क्या नहीं बैठेंगे। बेनीवाल ने कहा उनके पिताजी मेहनत नहीं करते तो इस प्रदेश में पायलट जैसे कई लोग घूम रहे हैं। बेनीवाल यही नहीं रुके और कहा पायलट की उन्होंने दो बार मदद की थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट का फोन आया था, और मदद मांगी थी। पायलट ने कहा था आप किसान के बेटे हैं। गुर्जर समाज और जाट समाज के लोग तेजाजी की जय बोलते हैं। तब उन्होंने पायलट से पूछा का क्या करना है? पायलट साहब यह आप बताओ। इस पर उन्होंने कहा था प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहना कि कांग्रेस सचिन पायलट को सीएम बनाती है तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीनों विधायक कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

बगावत में भी दिया साथ

हनमान बेनीवाल ने कहा जब कांग्रेस की सरकार गिरने वाली थी तब भी सचिन पायलट कांग्रेस के 19 विधायकों को लेकर मानेसर चले गए थे। उस समय वे बीजेपी के गठबंधन में थे। उनके पास देश के बड़े नेताओं के फोन आए और कहा आप हमारे साथ रहो। राजस्थान में 72 प्लस तीन और मिलेंगे तो 75 हो जाएंगे साथ ही 19 वे लोग हो गए। इस तरह 94 विधायक हो जाएंगे। उस समय भी उनका साथ दिया। उन्होंने सचिन पायलट का समर्थन किया था और कहा था कि पायलट को सीएम बनाया तभी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीनों विधायक समर्थन देंगे।

Post Views: 225
Tags: Deputy CM Sachin PilotHanuman BeniwalNational Democratic Party Convenorrajasthan assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version