Sunday, June 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: G-20 शिखर सम्मेलन, मीटिंग के लिए मंडपम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी,मोरक्को में भूकंप से 296 लोगों की मौत, TDP प्रमुख नायडू को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

DigitalDesk by DigitalDesk
September 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जी20 शिखर सम्मेलन: मीटिंग के लिए मंडपम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे। पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी रहे। इसके बाद दुनियाभर से आए मेहमानों का भी यहां पहुंचना शुरू गया। दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह G20 का दिल्ली में सम्मेलन होने जा रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में G20 सम्मेलन का जो आयोजन दुनिया देख रही है। विश्व में भारत का रुतबा विश्व-गुरु के तौर पर बढ़ा है। जी20 सम्मेलन के जरिये पूरी दुनिया को एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के वसुधैव कुटुम्बकम् का वो मंत्र दिया है। जिसका विश्व की महाशक्तियां दिल खोलकर स्वागत कर रही हैं।

मोरक्को भूकंप:अब तक 296 मौतें,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं। जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया।

Related posts

NEET UG 2026 Re-Test : छात्रों की सुविधा के लिए रविवार को मुंबई लोकल ट्रेनों में किया गया बदलाव जाने क्या है बदलाव

NEET UG 2026 Re-Test : छात्रों की सुविधा के लिए रविवार को मुंबई लोकल ट्रेनों में किया गया बदलाव जाने क्या है बदलाव

June 20, 2026
90 Year Old Man In Exam centre: 90 साल की उम्र में दी परीक्षा, बेगूसराय के आचार्य सीताराम साहू बने मिसाल

90 Year Old Man In Exam centre: 90 साल की उम्र में दी परीक्षा, बेगूसराय के आचार्य सीताराम साहू बने मिसाल

June 20, 2026

जी20 शिखर सम्मेलन: बाइडेन ने की भारत के नेतृत्व की सराहना

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच शुक्रवार शाम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों ही राष्ट्र प्रमुखों ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी की सराहना की। इस मीटिंग में जून में मोदी की वॉशिंगटन की राजकीय यात्रा के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धियों को लागू करने में हुई प्रगति की सराहना भी की गई। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार से लेकर रक्षा और स्पेस रिसर्च को लेकर भी कई समझौते हुए। बाइडेन ने इस दौरान जी-20 पर भारत के नेतृत्व की सराहना की।

वैश्विक मुद्दों पर आम सहमति बनाने के प्रयास

जी20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले तक यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नेताओं के घोषणा पत्र में यूक्रेन संकट का जिक्र होगा या नही। चीन इस विवादास्पद मुद्दे के साथ- साथ जलवायु परिवर्तन सहित कुछ अन्य प्रस्तावों पर आम सहमति तक पहुंचने में मुख्य बाधा बनकर उभरता दिख रहा है। विवादास्पद मुद्दे पर अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है और जी20 शेरपा इसका सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए गहन बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पेचीदा मुद्दों पर बातचीत जारी है और सकारात्मक नतीजे आने की उम्मीद है। दो सूत्रों ने बताया कि जी-7 देश यूक्रेन युद्ध के संदर्भ के बिना किसी भी नेता की घोषणा से सहमत नहीं हैं। साथ ही अन्य पेचीदा मुद्दे भी इसमें शामिल हैं।

टीडीपी प्रमुख नायडू को शनिवार तड़के सीआईडी ने किया गिरफ्तार

टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राज्य के आपराधिक जांच विभाग ने गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के मामले में टीडीपी प्रमुख नायडू की गिरफ्तारी शनिवार सुबह हुई। उन्हें मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कैंप उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। उन्हें बाद में उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। नायडू ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव: प्रियंका गांधी रविवार को टोंक में करेंगी रैली

राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावी समर का बिगुल बजा दिया है। इस बार कांग्रेस पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के गढ़ टोंक से एक बार फिर बड़ा चुनावी प्रचार का आगाज करने जा रही है। इसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की इस चुनावी सभा को विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Views: 81
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version