Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का आज से आगाज,पांचवी बार सत्ता के लिए रथ पर सवार होंगे ये नेता

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
BJP Jan Ashirwad Yatra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व बीजेपी प्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसे हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरीझंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से अब वे इस कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं। नड्डा चित्रकूट के मझगवां से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने जा रहे है। पब्लिक का मूड भांपने के लिए बीजेपी ने सभी रथों के लिए आकांक्षा पेटियां भी बनवाईं हैं। इन पेटियों में आमजन अपने विचार, सुझाव और मन की बात पोस्टकार्ड पर लिखकर डाल सकेंगे। जनआशीर्वाद यात्रा का रथ पहुंचने से पहले यह पेटी पब्लिक के बीच रखवाई जाएगी।

  • जन आशीर्वाद यात्रा पर सियासत
  • बड़ा क्या मिलगा जन का आशीर्वाद
  • क्यों हो रहा है यात्रा पर विवाद
  • जनआशीर्वाद यात्रा के 5 रथ रवाना
  • सीएम शिवराज ने की रथ की पूजा
  • पूजा के बाद रथ को किया रवाना
  • रथों में आकांक्षा पेटियां रखवाई गईं
  • यात्रा के दौरान मांगे जाएंगे सुझाव

2018 में अकेले यात्रा पर निकले थे शिवराज

बीजेपी चुनाव के ठीक पहले मप्र में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होकर ह​रीझंडी दिखाएंगे। इस दौरान जनता को बताया जाएगा कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए क्या किया है। बता दें पिछले 2018 के चुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अकेले ही पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा लेकर निकलते थे।

Related posts

PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

September 6, 2026
सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026

यात्रा पर कमलनाथ का तंज— यात्राओं का जनता उड़ा रही मजाक

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा जिनको माफी यात्रा चाहिए वो जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। इन यात्राओं का जनता मजाक उड़ा रही है। कमलनाथ के आगे कहा मुख्यमंत्री की घोषणाओं की मशीन डबल चल रही है। चुनाव करीब है इसलिए मुख्यमंत्री घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा एमपी की जनता समझ चुकी है और मध्य प्रदेश की महिलाएं बहुत समझदार है। उन्होंने तय कर लिया है क्या करना है।

यहा से शुरू होंगी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा

पहली जन आशीर्वाद यात्रा चित्रकूट से शुरू हो रही है। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद 4 सितंबर को दूसरी यात्रा नीमच से शुरू होगी जो रतलाम-मंदसौर जिलों की विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए भोपाल पहुंचेगी। नीमच में इसकी शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं 5 सितंबर को तीसरी यात्रा मंडला से शुरू होगी जो जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। इस यात्रा की शुरुआत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसके बाद 5 सितंबर के ही दिन चौथी यात्रा की भी शुरुआत की जाएगी। श्योपुर के बड़ौदा नगर से चौथी यात्रा की शुरुआत भी अमित शाह करेंगे। जबकि 6 सितंबर पांचवीं और अंतिम जन आशीर्वाद यात्रा खंडवा से शुरू होगी। यह यात्रा बुरहानपुर और खरगोन जिले की भी विधानसभाओं को कवर करेगी। इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।

Tags: Amit Shah Digvijay SinghBJPJan Ashirwad Yatra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version