Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पाकिस्तान को शिकस्त देकर भारत ने जीता हॉकी एशिया कप, वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
India qualifies for Hockey World Cup 2024
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहला पुरुष हॉकी 5 एस एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने विश्‍व कप ओमान 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस बड़ी जीत से गदगद हॉकी इंडिया की ओर से विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं हॉकी इंडिया ने ओमान में टीम की जीत के सहयोगी स्टाफ को भी एक एक लाख रुपये की नगद राशि देने का भी फैसला किया है। हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी 5 एस एशिया कप चैंपियनशिप के हर खिलाड़ी को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बता दें भारतीय हॉकी टीम ने काम का निर्धारण करने के लिए पाकिस्तान की टीम को पेनल्टी शूट-आउट के जरिए हरा दिया।

  • हॉकी इंडिया देगा 22 लाख रुपये का इनाम
  • हर खिलाड़ी को मिलेंगे दो दो लाख रुपये
  • सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेंगे 1-1 लाख रुपये
  • मैच से पहले बीसीसीआई ने दी थी ट्वीट कर शुभकामनाएं
  • हॉकी टीम को फाइनल के लिए दी थीं शुभकामनाएं
  • एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी महासंघ ने जताया आभार
  • शुभकामनाओं के लिए दिया बीसीसीआई को धन्यवाद
  • ट्वीट किया कि हमने एशिया कप जीत लिया है, अब आपकी बारी

फाइनल मैच के दौरान निर्धारित समय तक भारत और पाक दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर थीं। इस टूर्नामेंट में जीत के साथ ही भारत पुरुष हॉकी विश्व कप 2024 में खेलने के लिए क्वालिफाई हो गया है। फाइनल मैच में भारत की ओर से मोहम्मद राहील ने दो गोल किए जबकि जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने एक-एक गोल करने में सफलता हासिल की है। वहीं पाकिस्तान के लिए अब्दुल रहमान, कप्तान अब्दुल राणा, ज़िकारिया हयात और अरशद लियाकत ने गोल किए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भारत से जोशीली शुरुआत

निर्धारित समय में मैच जब चार – चार से बराबरी पर रहा तो पेनाल्टी शूटआउट से फ़ैसला हुआ। जहां भारत की तरफ़ से गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने दो गोल किए। वहीं पाकिस्तान की ओर से अरशद लियाक़त के साथ मोहम्मद मुर्तज़ा गोल नहीं कर सके। इसके साथ ही भारतीय टीम एशिया कप हॉकी जीत गई। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को दो दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ को भी एक-एक लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की।

हाफ टाइम तक 3-2 से आगे थी पाक टीम

बता दें मैच के हाफ टाइम तक पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल राणा और ज़िक्रिया हयात ने बैक-टू-बैक गोल किए। जिससे मैच मध्यांतर तक चला गया। जिसमें पाकिस्तान 3-2 से आगे था। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत की टीम ने दूसरे हाफ में इसका जवाब दिया और मंदीप मोर की अगुवाई वाली टीम ने विपक्षी टीम के हाफ में कब्ज़ा बनाए रखते हुए दबाव बनाना शुरू किया लेकिन पाकिस्तान ने चुनौती का सामना किया और अरशद लियाकत ने गेंद को नेट के पीछे से मारा जिससे पाकिस्तान 4-2 से आगे निकल गया। इस बीच मोहम्मद राहील ने गोल दागते हुए भारत को राहत दी, बढ़त को 4-3 तक कम कर दिया। इसके बाद भारत ने हर तरफ से आक्रमण किये। जिसके चलते पाकिस्तान ने कुछ महत्वपूर्ण रक्षात्मक गलतियाँ कीं और एक लंबा पास मिलने के बाद मोहम्मद राहील ने पाकिस्तान की रक्षापंक्ति को तोड़ते हुए गेंद को नेट में डाल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद फैसला पैनल्टी शूटाआउट में हुआ। जिसमें गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने भारत के लिए दो गोल किए। वहीं पाकिस्तान के अरशद लियाकत और मोहम्मद मुर्तजा गोल करने में नाकाम रहे, इस तरह भारतीय टीम ने एशिया कप हॉकी जीत ली।

बीसीसीआई को धन्यवाद!

वहीं बता दें मैच से पहले बीसीसीआई ने ट्वीट कर हॉकी टीम को फ़ाइनल के लिए शुभकामना दी थी। ऐसे में हॉकी एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी फेडरेशन की ओर से ट्वीट किया गया। जिसमें बीसीसीआई को शुभकामना देने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही ट्वीट किया कि हमने हॉकी एशिया कप जीत लिया है अब आपकी बारी है।

Post Views: 284
Tags: asia cupIndia qualifies for Hockey World Cup 2024India won Hockey Asia CupPakistan lost
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version