Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

G20 Summit से पहले SPG-NSG कमांडो से संभाला मोर्चा, आसमान से एयरफोर्स की भी नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
G20 Summit
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अबतक की सबसे बड़ी रिहर्सल की। एजेंसियों ने सुरक्षा के प्रबंधन का जायजा लिया। शनिवार की सुबह से देर रात तक तीन बार कारकेड के साथ पूरी रिहर्सल की गई। बता दें देश में पहली बार ये सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर है। ऐसे में मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा अभ्यास का जाएजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की और कंट्रोल रूम में बैठकर स्क्रीन के जरिए लगातार सुरक्षा अभ्यास का पल-पल का जायजा लेते रहे।

  • G20 Summit: SPG-NSG के कमांडो तैनात
  • सुरक्षा एजेंसियों की रिहर्सल देर रात तक चली
  • रिहर्सल के दौरान कड़ी सुरक्षा में काफिला
  • रिहर्सल के दौरान कुछ स्थानों पर लगा लंबा जाम
  • लाजपत नगर और साउथ एक्स आदि कुछ स्थानों पर लंबा जाम
  • SPG, NSG, IB, CRPF, CISF ने की साझा रिहर्सल
  • एयरफोर्स ने भी की दिल्ली पुलिस के साथ रिहर्सल

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

दरअसल जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिसकी तैयारियों को अंतिम रुप देने से पहले दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां हर बिन्दु पर गौर कर रही हैं। अंतिम रूप देने में जुटी दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को अबतक की सबसे बड़ी रिहर्सल की। इस दौरान सुरक्षा प्रबंध का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह से देर रात तक करीब तीन बार कारकेड के साथ यह रिहर्सल की गई। बता दें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जिस समय विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारी विभिन्न आयोजन स्थलों पर जाएंगे। उसे ध्यान में रखते हुए कारकेड के साथ अलग-अलग समय में यह रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम के साथ एनएसजी, एसपीजी, आइबी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ और सीआइएसएफ आदि सभी केन्द्रीय एजेंसियों की टीम शामिल रहीं।

रिहर्सल के दौरान मौजूद रही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस

दिल्ली पुलिस सुरक्षा यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दरअसल फुल ड्रेस रिहर्सल कर इस बात की जानकारी जुटाई गई है कहीं काेई कमी तो नहीं रह गई है। इन कमियों का पता चलने पर उसे तत्काल दूर किया गया है। उन्होंने बताया रिहर्सल के दौरान फायर बिग्रेड के साथ कैट एम्बुलेंस का दस्ता भी मौजूद रहा। एम्बुलेंस में सीनियर डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। बता दें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जिस समय राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों को लेकर करीब 40 कारकेड कुछ-कुछ सेकेंड के अंतराल पर दिल्ली की विभिन्न बड़ी होटलों से राजघाट आएंगे। राजघाट पर किस तरह राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को पार्क कराया जाएगा। इसकी भी तैयारी की गई। वहीं राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प माला चढ़ाने के बाद राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी जिस समय वहां से प्रगति मैदान जायेंगे, उसकी भी रिर्हसल की गई। वहां से जिस वक्त उन्हें दूसरे स्थानों और होटलों में छोड़ा जाएगा। उसे भी ध्यान में रखकर रिहर्सल की गई। इस रिहर्सल के दौरान मार्ग पर सुरक्षा के किस तरह के इंतजाम रहेंगे, ऊंची बिल्डिंगों पर कमांडो को तैनात किया जाएगा वे सारे बिन्दु अपनाए गए।

Tags: AirforceCISFCommandoG20 summitIB CRPFNSGspg
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version