Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान में मानवता शर्मसार:महिला को निर्वस्त्र घुमाया,बीजेपी ने बनाया चुनावी मुद्दा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 2, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Humanity Shaming woman
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के प्रतापगढ़ में गुरुवार को हुई एक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां प्रतापगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने हैवानियत की सभी हद पार कर दी। उसने अपनी गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र का पूरे गांव में घुमाया। हैवानियत की घटना सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया है। महिला को निर्वस्त्र घुमानें का मामला सामने आने के बाद राजस्थान सरकार कुशासन को लेकर चौतरफा घिरती नजर आ रही है।

  • एक साल पहले हुई थी महिला की शादी
  • गांव के एक युवक के साथ था प्रेम-प्रसंग
  • 4 दिन पहले अपने प्रेमी के चली गई थी महिला
  • गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
  • संगीन मामला सामने आने के बाद BJP का तंज
  • गहलोत सरकार पर निशाना साधना शुरू किया
  • सीएम अशोक गहलोत से मांगा जवाब
  • आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • जेपी नड्डा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
  • कहा—राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं

महिला के साथ हैवानियत का ये मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का है। जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला को निर्वस्त्र का घुमाने का मामला सामने आते ही चुनावी मौसम में बीजेपी ने इसे बिना देर किये मुद्दा बनाते हुए अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना की निंदा करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेरा। नड्डा ने राजस्थान में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर शनिवार को निशाना साधा और कहा राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी गुटबाजी के साथ आपसी झगड़े में व्यस्त हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सीएम और मंत्री आपसी झगड़े में उलझे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा राजस्थान स्थित प्रतापगढ़ जिले का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि अब राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में ही व्यस्त हैं। जो समय बचाता है उस समय दिल्ली में एक परिवार को खुश करने में बिताया जा रहा हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। नड्डा ने सोशल मीडिया में लिखा राजस्थान में आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। राज्य की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी। पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 साल की आदिवासी महिला को उसके ही पति और रिश्तेदारों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया है। बता दें एक साल पहले महिला का विवाह हुआ था। इसके बाद से ही महिला कहीं चली गई थी।

डीजीपी का तर्क,महिला से नाराज थे ससुराल पक्ष के लोग

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा का कहना है महिला के ससुराल वालों ने उसे अगवा किया था। इसके बाद अपने गांव ले गए थे। गांव में घटना को अंजाम दिया गया। डीजीपी ने कहा था कि पीड़िता से उसके ससुराल वाले नाराज थे। दरअसल पीड़िता किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी। इससे ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है महिला को उसके पूर्व पति काना और दूसरे रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया था। ऐसे में पुलिस ने काना समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं।

Post Views: 246
Tags: Ashok Gehlot GovtBJP election issueHumanity ShamingRajasthanwoman paraded naked
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version