Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: राष्ट्रपति मुर्मू होंगी गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल, वन नेशन वन इलेक्शन पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में बनाई समिति

DigitalDesk by DigitalDesk
September 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपति मुर्मू होंगी गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार 1 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवां दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू मां महामाया के दर्शन करने रतनपुर जाएंगी। उसके बाद गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

वन नेशन वन इलेक्शन:पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में बनाई समिति

एक देश एक चुनाव पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। केंद्र ने एक देश, एक चुनाव को लेकर कमेटी बनाई है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी के सदस्यों पर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ये कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। चर्चा है कि केन्द्र सरकार संसद के इस विशेष सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन का बिल लेकर आ सकती है। वन नेशन वन इलेक्शन का अर्थ है देश में होने वाले सारे चुनाव एक साथ करा लिए जाएं।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

 

आज होगा वॉरशिप महेंद्रगिरि लॉन्च

भारतीय नौसेना की क्षमता वृद्धि के लिए मुंबई में वॉरशिप महेंद्रगिरि लॉन्च किया जा रहा है। बता दें ये 17ए के तहत बनने वाला 7वां और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है। इससे भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाया जाएगा। नया युद्धपोत महेंद्रगिरि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में लॉन्च करेंगी। बता दें महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट 17ए का 7वां स्टील्थ फ्रिगेट स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित है। इसमें कई उन्नत सुविधाएं हैं।

चंद्रयान 3 लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर खोजा प्लाज्मा

चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद हर दिन नई तस्वीर और वीडियो सामने आ रही है। लैंडर विक्रम ने अब चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा को खोज निकाला है। हालांकि ये कम घना बताया जा रहा है। इधर इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह सुरक्षित रूप से चांद की सतह पर अठखेलियां करता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इसरो ने लिखा कि लैंडर विक्रम प्रज्ञान रोवर को ऐसे देख रहा है जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है।

गठबंधन INDIA की मुंबई बैठक का दूसरा दिन,आज हो सकता है लोगो का अनावरण

28 विपक्षी दलों के 63 नेताओं ने ‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक का शुक्रवार 1 सिंतबर को दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ आज शुक्रवार 1 सितंबर को अपने ‘लोगो’ का अनावरण कर सकता है। हालांकि बृहस्पतिवार को इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। पहले दिन 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA से मुकाबला करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने का संकल्प लिया गया। गठबंधन के कुछ नेताओं ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने और कुछ हफ्तों में एक संयुक्त एजेंडा लाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 सितंबर शुक्रवार से दो दिन तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे। साथ ही नवा रायपुर के डूमरतराई स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे।

Tags: Chandrayaan-3Convocation ceremonyGuru Ghasidas Central UniversityLander VikramPresident MurmuWarship Mahendragiri
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version