Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में अपने दम पर चुनाव में चुनौती देंगी मायावती, इसलिए बनाई NDA और I.N.D.A से दूरी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की 80 सीटें हर किसी पार्टी को ललचा रही हैं। यहां राजनीतिक दल चुनाव से पहले ही काफी सक्रिय हो चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया का दामन थाम लिया है तो कई दूसरे क्षेत्रीय दल बीजेपी के साथ दूसरी पार्टियों के जा रहे हैं। इस बीच अभी तक कभी यूपी में राज करने वाली बहुजन समाज पार्टी का रुख साफ नहीं हो रहा है। हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA या भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन I.N.D.I.A. के साथ पार्टी के गठबंधन की सभी संभावनाओं और अटकलों से इनकार कर दिया है।

  • बसपा का समाज के करोड़ों लोगों से गठबंधन
  • नहीं होगा NDA या I.N.D.I.A. के साथ गठबंधन
  • गठबंधन की सभी संभावनाओं और अटकलों से किया इनकार
  • 2007 की तरह 2024 में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा
  • NDA और I.N.D.I.A. गठबंधन अधिकांश गरीब-दलित विरोधी
  • मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज
  • अकेले लड़ेगी 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव

इस तरह से साधा विपक्ष पर निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक 4 पोस्ट शेयर किए है।। जिसमें उन्होंने लिखा कि NDA और I.N.D.I.A. गठबंधन अधिकांश गरीब-दलित विरोधी जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों पर चलने वाली पार्टियों का गठबंधन है। जिनकी नीतियों के खिलाफ बसपा पहले से ही लगातार संघर्ष करती है। लिहाजा उनसे बसपा का गठबंधन कर चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। आखिर की पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज। मायावती ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि बसपा, विरोधियों के जुगाड़ से ज्यादा समाज के बिखरे करोड़ों लोगों को जोड़ने में विश्वास करने वाली पार्टी है। मायावती ने साफ तौर पर कहा कि है बसपा साल 2007 की तरह 2024 के चुनाव में भी अकेले अपने दम पर 2024 के लोकसभा और 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव लडे़गी। उन्होंने मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाने की एक बार फिर अपील की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

‘वरना अंगूर खट्टे हैं ’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी तीसरी पोस्ट के ट्वीट में लिखा कि उनकी पार्टी को साथ में करने के लिए सभी पार्टियों आतुर बैठी हैं। लेकिन बसपा अपने सिद्धांतों पर चल रही है। हालांकि विपक्ष के लोग बीजेपी से गठबंधन का आरोप लगा रहे हैं। मायावती ने इस दौरान तंज भी कसा और कहा कि खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे रही है। इसके बाद एक और मुहाबरा बसपा सुप्रीमो ने लिखा। लिखा कि अंगूर मिल जाएं तो ठीक वरना खट्टे हैं।

पूर्व विधायक को लिया आड़े हाथों

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंतिम ट्वीट में लिखा है कि उनकी पार्टी से निकाले गए सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद को कांग्रेसी भाने लगे हैं। वे कांग्रेस से करीब हो रहे हैं। मायावती ने निशाना साधा और कहा कि इस समय पार्टी से निकाले गए पूर्व विधायक मसूद कांग्रेस की बढ़ाई में लगे हैं। बता दें कि एक दिन पहले बसपा ने कहा था कि उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का एक प्रमुख चेहरा वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता करने पर निष्कासित कर दिया है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 203
Tags: Lok Sabha ElectionMayawatiUttar Pradesh 80 seats
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version