Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

शाह ने किया शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश,कांग्रेस पर लगाया से आरोप,कांग्रेस को दी ये चुनौती

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Union Home Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। केन्द्रीय अमित शाह ने भोपाल में शिवराज सरकार का रिपोर्ड कार्ड पेश करते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 53 साल तक सरकार रही। इन 53 साल के दौरान मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था लेकिन बीजेपी ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला। मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में फिर बीजेपी सरकार की बनानी होगी।

  • शाह ने पेश किया शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड
  • एमपी में 53 साल रही कांग्रेस सरकार
  • 53 साल बीमारु राज्य की बनी रही पहचान
  • बीजेपी सरकार ने मप्र को बीमारु राज्य से निकाला बाहर
  • केन्द्र की मोदी सरकार ने 9 साल में किये विकास के कई बड़े काम
  • केन्द्र सकार ने किया जो कांग्रेस 10 साल में नहीं कर पाई
  • शाह ने दी कांग्रेस को चुनौती
  • दम है तो कांग्रेस लाए 50 साल का रिपोर्ट कार्ड
  • बीजेपी ने बनाई राजनीति में जवाबदेही की परंपरा

अमित शाह ने कहा- ‘कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को केवल 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपये दिए। मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में मध्य प्रदेश को 8 लाख 33 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। हमने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा बनाई है। हमारी सरकार जहां भी हो, हम जवाबदेही लेते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मप्र बना बीमारु से बेमिसाल राज्य

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था आज बेमिसाल मध्यप्रदेश के तौर पर पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा परिवारवाद पार्टी की मिल्कियत बन जाती है, तो जहर बन जाती है। शाह ने कहा परिवारवाद में योग्यता के आधार पर टिकट दिया जाता है। बीजेपी का मध्यप्रदेश संगठन सबसे मजबूत संगठन है। यहां सरकार ने नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण गरीब कल्याण का मिशन लिया है। मप्र में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 40 हजार रुपए हु्ई है। बीजेपी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट बढ़ाया है। बीजेपी सरकार ने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा शुरू की है। उन्होंने कहा 9 साल में केन्द्र की मोदी सरकार ने 8 लाख 33 हजार करोड़ का फंड देने का काम किया।

50 साल के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करे कांग्रेस

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को चुनौती दी और कहा कांग्रेस के साथ बंटाधार और कमलनाथ, सरकार 50 साल के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लूटा कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। 15 महीने की कांग्रेस वाली कमलनाथ सरकार में बीजेपी की शिवराज सरकार की कई गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने का पाप किया। कांग्रेस ने 53 साल के कांग्रेस शासन काल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य बन गया था।

बंटाधार की सरकार में था मप्र बीमारु राज्य

दिग्विजय सिंह का नाम लिये बगैर शाह ने कहा 2003 में बंटाधार की सरकार को हटाकर बीजेपी की सरकार बनी। 20 साल में बीजेपी की सरकार ने मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का ‌टैग हटाने का काम किया। मप्र में विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण की नींव डालने का काम किया। शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी। किसी तरह की कटौती नहीं की है। पहले टुकड़े टुकड़े में विकास होता था। 25 हजार शौचालय बनाने थे पहले अब हर घर में शौचालय बनाया गया है। हर गरीब के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश का विकास किया है। जिसकी वजह से उन्हें बार-बार जनादेश मिलता है।
शाह ने कहा 5 वित्तीय वर्षो में बीजेपी सरकार ने 72 हजार किलोमीटर सड़कों की लंबाई बढ़ाई है।

भोपाल से चौपाल तक पहुंची खुशहाली

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा हर दृष्टि से मध्यप्रदेश एक आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। मप्र को देश का सबसे विकसित राज्य बनाया, विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा किया। संपूर्ण आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बीजेपी सरकार काम करेंगे। जिस राज्य को बंटाधार कहा जाता था वो आज विकसित है। समृद्ध और खुशहाल राज्य की श्रेणी में मप्र शामिल हो चुका है। शाह ने कहा बुंदेलखंड से बघेलखंड तक ही नहीं विंध्य से लेकर मालवा तक और भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तक खुशहाली पहुंचाई है। ये काम भाजपा ने किया है। दस साल से डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में है। केन्द्र में मोदी जी ने मप्र को दिन खोलकर राशि दी। यहां की जनता ने भी झोलियां भर-भरकर वोट देकर बीजेपी को जिताया। वे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि एक सीट की कमी है। 2024 में मप्र की जनता इसे भी पूरा कर देगी।

Post Views: 157
Tags: Amit ShahBJP Government Report CardMadhya Pradesh Assembly ElectionUnion Home Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version