Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में घोसी उपचुनाव, गठबंधन के लिए परीक्षा की घड़ी,क्या सपा से भाजपा में आए दारा सिंह जीतेंगे दांव

DigitalDesk by DigitalDesk
August 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Uttar Pradesh Ghosi Assembly seat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर क्लीनस्वीप की तैयारी कर ली है। अपना कुनबा बढ़ाने के लिए बीजेपी ने एनडीए के घटक दलों में दूसरे छोटे छोटे दलों का शामिल किया है। इस बीच पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर घोसी उपचुनाव के लिए मतदान होगा। जिसे बीजेपी और सपा गठबंधन के लिए पहली परीक्षा के रुप में देखा जा रहा है। बीजेपी में जहां सुभासपा नए गठबंधन के तौर पर जुड़ी है। तो वही सपा में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण की भी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले परीक्षा होने वाली है।

  • उत्तरप्रदेश में हैं लोस की 80 सीटें
  • 2024 के चुनाव से पहले राजभर और दारासिंह भाजपा के करीब
  • घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हैं दारासिंह
  • 5 सितंबर को होगा घोसी में उपचुनाव
  • 8 सिंतबर को आ जाएंगे चुनावी नतीजे

दारासिंह हैं बीजेपी के उम्मीदवार जीते तो बनेंगे मंत्री

हाल ही में सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने घोसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतर दिया है। 18 महीने में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर घोसी उपचुनाव जीतना दारा सिंह चौहान के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं। दारा सिंह अगर उपचुनाव में जीत हासिल करते है तो उनका प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं ओपी राजभर की भी मंत्री पद पर ताजपोशी हो सकती है।
बता दें 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्वांचल में ही सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। जिसका बड़ा कारण दारासिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर का सपा से जुड़ाना माना गया था। गाजीपुर जिले में बीजेपी को जहां विधानसभा की एक भी सीट नहीं मिली। वही मऊ जिले की भी महज एक सीट पर बीजेपी को संतोष करना पड़ा था। इतना ही नहीं बलिया, आजमगढ़, सबसे ज्यादा नुकसान, अम्बेडकर नगर के साथ बस्ती जिलों में बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनाव के 18 माह बाद दारासिंह चौहान का सपा से मोह भंग हो गय और वे बीजेपी में शामिल हुए। ओमप्रकाश राजभर भी सपा का साथ छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं। अब दोनों ही नेताओं की घोसी उपचुनाव में परीक्षा होनी है। उपचुनाव के नतीजे मतदान के तीन दिन बाद 8 सितंबर को आएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजभर को पसंद आ रही सत्ता से नजदीकी

दारासिंह चौहान ऐसे नेता हैं जो हमेशा से ही सत्ता के करीब पाए जाते हैं। यही वजह है कि बहुत कम समय में बीजेपी में फिर से एंट्री कर ली। इधर ओमप्रकाश राजभर भी सत्ता से दूर रहते हैं तो उन्हें कुछ रास नहीं आता है। 2017 की बात करें तो बीजेपी से गठबंधन के बाद पहली बार विधानसभा में पांच सीटों पर जीत दर्ज करने का मौका मिला। जिसके बाद ओपी राजभर मंत्री बने। लेकिन साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ सीट बंटवारे को लेकर तकरार हो गई थी इसके बाद बीजेपी गठबंधन से बाहर हो गए। राजभर ने 2022 में सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा लेकिन ए 6 सीट पर ही जीत मिल सकी।इसके 18 माह बाद सपा से गठबंधन तोड़कर राजभर ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

Post Views: 157
Tags: alliance testby-electionDara SinghGhosi Assembly seatSP BJPUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version