Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

U P के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ध्वजारोहण,पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

DigitalDesk by DigitalDesk
August 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Uttar Pradesh Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधान भवन के बाहर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी कुर्बानी को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा देश की आजादी के लिए देश और प्रदेश के ज्ञात और अज्ञात वीर सपूतों में अपनी कुर्बानी दी है। इसके बाद हमें यह अमूल्य धरा पर स्वतंत्रता मिली। इस दौरान राजधानी में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

  • विधानभवन के बाहर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
  • वीर सपूतों को नमन, उनकी कुर्बानी को किया याद
  • सीएम योगी ने किया पौधारोपण अभियान-2023 का आगाज
  • पौध लगाकर पांच करोड़ पौधरोपण का किया शुभारंभ
  • पीएम मोदी का सपना 2047 तक भारत बने विकसित राष्ट्र
  • परिश्रम के बिना कुछ नहीं हो सकता

सीएम योगी ने किया पौधारोपण अभियान-2023 का आगाज किया और पौध लगाकर पांच करोड़ पौधरोपण का किया शुभारंभ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा देश लगातार तरक्की कर रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश डबल ग्रोथ इंजन की तरह देश के विकास में भागीदार बना है। आज प्रदेश में 36 लाख करोड़ रुपए का निवेश देश और विदेश के निवेशकों ने किया है जिससे आने वाले समय में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसको लेकर हम सभी को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें परिश्रम करना भी आवश्यक है। परिश्रम के बिना कुछ नहीं हो सकता।

Related posts

issue of drug abuse in Punjab AMIT saha Attacks on AAP government meetings affected families

पंजाब में नशे का मुद्दा: आप सरकार पर शाह का हमला, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और केंद्र की जवाबदेही की चुनौती

October 20, 2026
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

October 20, 2026

देश केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं

सीएम योगी ने कहा यह देश हमारे लिए केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी माता है और इस माता से हमें बहुत कुछ मिला है। इसके लिए हमें राजनीतिक धर्म मजहब और पंथ से ऊपर उठकर काम करना होगा। हमें अपने प्रदेश के विकास में भागीदार बनना होगा। आज उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है। पारदर्शी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो बनी रहेगी परमात्मा की कृपा

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण जन अभियान-2023 के तहत पांच करोड़ पौधरोपण का शुभारंभ किया और कहा जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो परमात्मा की कृपा भी बनी रहेगी। हम आपदा से मुक्त हो पाएंगे। हरे-भरे पेड़ पौधे ही हम सबको प्रकृति और परमात्मा के साथ जोड़ने के माध्यम बनेंगे। इस दौरान गोमती तट पर झूलेलाल वाटिका के निकट अमृत वाटिका में पौधारोपण और अमृत स्तंभ का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा की क्या दृष्टि रही होगी। भारत ने प्राचीन काल से ही इसे मान्यता दी। हरिशंकरी के रूप में भी तीन पवित्र वृक्षों (पीपल,पाकड़ और बरगद) को जोड़ा गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीन पौधे (आम-नीम व एक अन्य पौध) लगाए। नक्षत्र वाटिका यानी 27 नक्षत्र व नवग्रह वाटिका 9 ग्रहों के नाम पर भी पौधे हैं। यह भारत की गौरवशाली परंपरा है। अमृत वाटिका देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में हमें नए संकल्प के साथ जोड़ने का आह्वान कर रही है।

प्रकृति से खिलवाड़ के होंगे दुष्परिणाम

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक महीने के अंदर देश के अलग-अलग भागों में अतिवृष्टि के कारण व्यापक जन-धनहानि होती दिखी। प्रकृति से जब भी खिलवाड़ करेंगे तो दुष्परिणाम से बच नहीं पाएंगे। एक दिन पहले हिमाचल में फिर और उत्तराखंड में प्रकृति का तांडव देखा गया है। अमृत वाटिका एक अच्छा प्रयास है। अमृत वाटिका के जरिए ही सही हमने पर्यावरण को बचाने के नए संकल्प के साथ जुड़ने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है।

Tags: Environment ProtectionFlag HoistingIndependence DayTree PlantationUttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version