Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बीजेपी की राह पर चले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव,ये है मिशन-2024 को फतह करने की रणनीति

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने दिग्गजों के लिए खास सियासी रणनीति बनाई हैं। अखिलेश ने अपना बूथ जीतो के नारे के साथ सपा सांसदों के साथ विधायकों और दूसरे पदाधिकारियों के लिए अपना बूथ जिताना अनिवार्य कर दिया है।

  • 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश की नई रणनीति
  • सभी पदाधिकारियों को दिया जाएगा बूथ का प्रभार
  • अपने अपने बूथ पर पार्टी को जिताने का होगा जिम्मा
  • पिछले चुनावों में दिग्गजों के बूथ पर सपा हो गई थी साफ

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री चौधरी राजपाल सिंह की माने तो पार्टी बूथ स्तर को मजबूत इकाई मानकर काम करने की रणनीति में जुटी हैं। इसमें सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ को मिलकर जुटना होगा। चुनावी परिणाम भी इसी रणनीति के मुताबिक आएंगे। पार्टी के दिग्गजों को खुद के बूथ का प्रभारी बनाया जाएगा। कई चुनावों के आंकड़ो में देखने में आता रहा है कि कई दिग्गजों के बूथ पर भी पार्टी के प्रत्याशी हारते रहे हैं। उससे पार्टी और दिग्गज नेता दोनों की फजीहत होती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

हर बूथ पर होगी 15 कार्यकर्ताओं की टीम

अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले NDA बनाम I.N.D.I.A की संभावित चुनावी जंग के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने यूपी में भाजपा की तर्ज पर चुनावी बूथ की मजबूती पर जोर देना शुरू कर दिया है। सपा थिंक टैंक की रणनीति बताती है कि पार्टी की ओर से हर बूथ पर 15 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है। जिसके लिए पार्टी के सीनियर नेताओं को बूथ का प्रभार सौंपा जा रहा है।

इसलिए हारे थे दिग्गजों के क्षेत्र में सपा प्रत्याशी

साल 2017 और इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ 2019 में हुए लोकसभा चुनाव ही नहीं यूपी में नगर निकाय चुनाव में भी वेस्ट यूपी में यह देखा गया है कि पार्टी के दिग्गजों के बूथ पर ही पार्टी प्रत्याश्यिों को हार का सामना करना पड़ा था। जिनमें सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय और दूसरे स्तर के पदाधिकारियों के गृह क्षेत्र वाले बूथों पर ही पार्टी प्रत्याशी हार गए, ऐसे में चुनाव जीतने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। 2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कई जिलों में सपा के नामवर नेताओं के बूथ पर पार्टी प्रत्याशी बुरी तरह हारे थे। हालांकि ऐसे दिग्गजों में से कई लोग बाद में सफाई यह फाई देते नजर आए कि वे अब दूसरी जगह जाकर रहने लगे हैं। जिसके चलते मूल बूथ पर ध्यान नहीं दिया गया। बूथ पर हर हाल में पार्टी को मजबूत करने के लिए एसपी के थिंक टैंक अब पार्टी पदाधिकारियों की इस तरह की बहानेबाजी पर लगाम लगाने के लिए ही नई रणनीति पर काम कर रहा है। जिसमें बूथ मजबूत करो अभियान भी शामिल है। जिसके के तहत पार्टी के दिग्गजों को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। अब दिग्गजों को भी उनके गृहक्षेत्र वाले बूथ का प्रभार सौंपा जाएगा। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी को जिताने का जिम्मा भी उन प्रभारियों का ही होगा।

Post Views: 176
Tags: akhilesh yadavBooth Inchargelok sabha election 2024Samajwadi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version