Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की चुनावी डायरी: चुनाव आयोग इतनी सीटों पर करेगा वेबकास्टिंग,कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने इन विधायकों से किया वन टू वन, बसपा ने तोड़ा जोगी कांग्रेस से नाता

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है। राज्य में पहली बार निष्पक्ष मतदान के लिए प्रदेश के 50 फीसदी मतदान केन्द्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। आयोग इसकी तैयारी कर रहा है। वहीं कांग्रेस की ओर से विधानसभा सीटों के साथ ही लाेकसभा सीटों की भी समीक्षा शुरू कर दी है। उधर बसपा ने स्वर्गीय अजीत जोगी की पार्टी के साथ हुए गठबंधन से किनारा कर लिया है। बसपा ने अपने 9 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इन सब पर नजर डालते छत्तीसगढ़ की चुनावी डायरी में इन सब पर नजर डालते हें।

  • चुनाव आयोग की तैयारियां हुईं तेज
  • 50 फीसदी मतदान केन्द्रों पर लाइन वेबकास्टिंग
  • स्वच्छ और पारदर्शी मतदान का लक्ष्य
  • हाईरिजोलुशन कैमरों से होगी रिकार्डिंग
  • कांग्रेस अपनी सरकार बरकरार रखने के बेकरार
  • प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की विधायकों से वन टू वन
  • सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक
  • खरगे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी की बात
  • बसपा ने किये 9 प्रत्याशी घोषित
  • जोगी कांग्रेस से तोड़ा बसपा ने गठबंधन

पहले बात करेंगे चुनाव आयोग की तैयारी की। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 50 फीसदी मतदान केन्द्रों की लाइव वेबकास्टिंग की योजना तैयार की है। जिसकी निगरानी स्वयं केन्द्रीय निर्वाचन आयोग करेगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के समय किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आयोग इस तरह की योजना बना रहा है। फिलहाल 50 फीसदी मतकेन्द्रों में किन केन्द्रों का चयन वेबकास्टिंग के लिए किया जाएगा। इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। यहां मतदान के दिन हाईरिजोलुशन कैमरों का उपयोग रिकार्डिंग के लिए किया जाएगा। यह रिकार्डिंग केन्द्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन आयोग और आरओ के लिए लाइव उपलब्ध रहेगी। जिससे वे अपने कार्यालय से ही माॅनिटरिंग करेंगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों की माने तो स्वच्छ और पारदर्शी मतदान के लिए वेबकास्टिंग का इंतजाम किया जा रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव में पहली बार हो रही इस तरह की वेबकास्टिंग पर करीब 130 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है। इस योजना में से आधी राशि कर्मचारियों के मानदेय में खर्च होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव में 8 लाख पुलिस बल और शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

शैलजा की बेमेतरा और दुर्ग विधायकों से चर्चा

इसके बाद हम बात करेंगे कांग्रेस की चुनावी तैयारी की। राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जिसे बरकरार रखने के लिए पार्टी के नेता बेकरार हैं। योजनाएं बनाई जा रही है रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस विधायकों से वन टू वन मुलाकात का सिलसिला शुरु किया है। उन्होंने बेमेतरा और दुर्ग जिले के कांग्रेस विधायकों के साथ ही चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी जिला और ब्लाॅक अध्यक्षों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शैलजा ने सभी से राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक हासिल किया और पूछा कि योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं। इसमें कहीं कोई कमी हो तो उसे जल्द पूरा किया जाए।

सरकार की छवि का भी लिया फीडबैक

शैलजा ने पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों से कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं को लाेगों तक पहुंचाने के काम में संगठन पदाधिकारियों की अहम जिम्मेदारी होती है। संगठन के नेता भी इस जरुरी काम में कोई काेताही न बरतें। शैलजा ने विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और सरकार की छवि का भी फीडबैक हासिल किया। शैलजा से मुलाकात करने वालों में वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे और ताम्रध्वज साहू के अलावा देवेन्द्र यादव, अरूण वोरा, बदरुद्दीन कुरैशी ही नहीं जिलाें और ब्लॉकों के अध्यक्ष भी शामिल थे। शैलजा ने बूथ, सेक्टर के साथ जोन के संबंध में भी जानकारी ली और संकल्प शिविर की तैयारी को लेकर भी बातचीत की। वहीं संगठन विस्तार को लेकर भी उन्होंने बड़े नेताओं से राय मश्विरा किया। साथ ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी बात की गई।

बसपा और जोगी कांग्रेस के बीच गठबंधन खत्म

वहीं बात करें बसपा और जोगी कांग्रेस की तो छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच बसपा ने अजीत जोगी वाली पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है। 2018 में सात सीटें जीतने वाली जोगी कांग्रेस और बसपा अब मिलकर चुनाव नहीं लगेंगे। पिछले चुनाव में गठबंधन के चलते जोगी कांग्रेस ने 5 और बसपा ने 2 विधानसभा सीट हासिल की थीं। लेकिन इस बार बसपा ने अकेले ही 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसक साथ ही किसी भी दल के साथ गठबंधन न करने का स्पष्ट संदेश भी दे दिया। उधर, जोगी कांग्रेस का भी मानना है कि पिछली बार बसपा से मिलकर चुनाव लड़ने से उनकी पार्टी को काफी नुकसान हुआ था। जोगी कांग्रेस के मुखिया अमित जोगी ने बसपा से गठबंधन को भूल करार देते हुए कहा इस बार उनकी पार्टी सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और मुक्ति मोर्चा जैसे स्थानीय दलों से गठबंधन पर बातचीत कर रही है। जोगी कांग्रेस इस बार गैर कांग्रेस और गैर बीजेपी वोटों पर फोकस रहेगी। जिससे पार्टी के स्थानीय क्षत्रप तैयार हो सकें।

Post Views: 257
Tags: bspchhattisgarh assembly electionCongress in-charge Kumar SeljaElection CommissionJogi Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version