Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सचिन पायलट का केन्द्र सरकार पर वार, मेन इंजन करना है फेल इस बार

DigitalDesk by DigitalDesk
August 10, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Deputy CM Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विधानसभा चुनाव के मुहाने पर बैठे राजस्थान में कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विश्व आदिवासी दिवस पर यहां बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में राहुल गांधी जनसभा करने पहुंचे थे। जिसमें राहुल गांधी ने बीजेपी और केन्द्र सरकार को जमकर कठघेरे में खड़ा किया। वहीं इस दौरान मौजूद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी जमकर निशाना साधा।

  • सचिन पायलट ने साधा बीजेपी पर निशाना
  • केंद्र सरकार करती है साजिशन कार्रवाई
  • इन्होंने राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त की
  • राहुल गांधी जी की सदस्यता वापिस बहाल हुई
  • बागड़ की धरती पर राहुल गांधी का स्वागत करते है
  • अब बीजेपी की विदाई का समय आ गया है
  • हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में फेल हुआ डबल इंजन
  • राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट
  • 5 साल पहले बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने थी जनसभा
  • हमने यही से भाजपा की सरकार को राजस्थान से उखाड़कर फेका
  • सभी राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

राहुल गांधी के सामने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सचिन पायलट ने कहा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार को फेल कर दिया। राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। पायलट ने राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कहा केंद्र सरकार साजिशन कार्रवाई करती है। इन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की, जो सुप्रीम कोर्ट से बहाल हुई। अब बीजेपी की विदाई का समय आ गया है। अब समय आ गया है बीजेपी का मेन इंजन फेल करने का। केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। 5 साल पहले भी हमने बांसवाड़ा में जनसभा की थी। तब हमने यहीं से बीजेपी की सरकार को उखाड़कर फेंका था। दरअसल बीजेपी वाले, लोगों को लड़ाकर वोट हथियाने का काम करते हैं और कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है कांग्रेस

सचिन पायलट ने कहा कांग्रेस की हमारी सरकार ने कांग्रेस पार्टी की रीति- नीति ही नहीं घोषणा पत्र के आधार पर काम भी किया है। सचिन पायलट ने कहा कांग्रेस सभी वर्ग और समाज के लोगों का ध्यान रखती है। बीजेपी एक ओर जहां डबल इंजन की बात करती है, लेकिन कांग्रेस ने इनका डबल इंजन हिमाचल और कर्नाटक में फेल किया है।

अब समय आ गया है बीजेपी के मेन इंजन को फेल किया जाए

पायलट ने कहा अब यह समय आ गया है कि बीजेपी का मेन इंजन फेल किया जाए। यानी 2024 के चुनाव में बीजेपी और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को पलटना है। उन्होंने कहा आप इतनी बड़ी तादाद में जनसभा में राहुल गांधी को सुनने के लिए आए, इसके लिए आपका धन्यवाद। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे। राजस्थान में भी पांच साल पहले हमने बांसवाड़ा में जनसभा कर तत्कालीन सरकार को चुनौती दी थी, तब यहीं से बीजेपी की सरकार को उखाड़कर कांग्रेस ने फेंका था। बीजेपी वाले लोगों को लड़ाकर मतदाताओं को फुसलाकर वोट हथियाने का काम करते हैं। पायलट यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कांग्रेस पार्टी ही है जो सभी को साथ लेकर चलती है। पायलट ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राज्यों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। पायलट ने कहा कि राजस्थान ही नहीं छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है।

Post Views: 156
Tags: BanswaraCongressDeputy CM Sachin PilotMangarh Dhamrajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version