Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का दूसरा दिन, मेरी माटी-मेरा देश अभियान, राहुल गांधी आज जाएंगे बांसवाड़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा,आज दूसरे दिन गृहमंत्री शाह लेंगे चर्चा में हिस्सा

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज 9 अगस्त को दूसरा दिन है। उम्मीद है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेंगे। विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत मंगलवार 8 अगस्त को हुई थी। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इसकी शुरुआत की थी। पहले दिन 6 घंटे तक सदन में पक्ष-विपक्ष के सांसदों ने जोरदार तरीके से चर्चा में हिस्सा लिया। बता दें सदस्यता बहाल होने पर सोमवार से संसद लौटे राहुल गांधी गुरुवार 10 अगस्त को चर्चा में भाग ले सकते हैं।

मेरी माटी मेरा देश अभियान का आगाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐलान के मुताबिक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत तीनों सेनाओं के सैनिक देशभर की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। अभियान के तहत देश के कई गांवों से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो राजधानी दिल्ली पहुचेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राहुल गांधी आज जाएंगे बांसवाड़ा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को राजस्थान के बांसवाड़ा जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल और अशोक गहलोत आदिवासी समाज के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

अब यूपी विधानसभा में विधायक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नये नियमों के तहत विधायक न तो मोबाइल फोन ले जा सकेंगे और न ही झंडे, प्रतीक या कोई वस्तु प्रदर्शित कर पायेंगे। नियमावली का प्रतिवेदन सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया। आज बुधवार को नियमावली पर सदन में चर्चा कर मंजूरी दिलाई जाएगी। उप्र विधानसभा अध्यक्ष महाना ने बताया नियमावली को सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया। आज बुधवार इस पर चर्चा होगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज से करेंगे पदयात्रा

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को सड़क पर उतारने का प्‍लान तैयार कर लिया है। शुरुआत आज नौ अगस्‍त को अगस्‍त क्रांति दिवस के मौके पर पदयात्रा से होगी। अखिलेश यादव से हाल ही में अलग हुए सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर और भाजपा नेता उन पर एसी कमरे में रहकर राजनीति करने का आरोप लगाते रहते हैं लेकिन अब समाजवादी पार्टी सड़क पर अभियान चलाती नज़र आएगी। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने इसका पूरा प्‍लान तैयार कर लिया है। शुरुआत आज नौ अगस्‍त को अगस्‍त क्रांति दिवस के मौके पर गाजीपुर से होगी।

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी,भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। 12 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को सीधे ओलिंपिक में जगह मिलेगी।

OMG-2, महाकाल मंदिर के पु​जारियों ने भेजा नोटिस

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी फिल्म OMG-2 के मेकर्स से नाराज हैं। उन्होंने लीगल नोटिस भेजकर फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्हें दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी। ऐसे में नोटिस देकर अपमानजनक सीन्स को हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है।

Post Views: 236
Tags: Home Minister Amit ShahLok SabhaMeri Mati-Mera DeshNo confidence motionOpposition Gaurav GogoiPM Narendra ModiRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version