Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: चांद की ओर तेजी से बढ़ रहा चंद्रयान 3,दिल्ली सेवा बिल आज होगा राज्यसभा में पेश, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी मणिपुर हिंसा मामले में सुनवाई

DigitalDesk by DigitalDesk
August 7, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चांद की ओर तेजी से बढ़ रहा चंद्रयान 3

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है। चांद के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा। इसके बाद चंद्रयान की गति को लगातार 23 अगस्‍त तक कम किया जाएगा क्‍योंकि 23 अगस्‍त को इस अंतरिक्ष यान की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी।

दिल्ली सेवा बिल आज होगा राज्यसभा में पेश

दिल्ली सेवा बिल यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। यह बिल 1 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था। यह 3 अगस्त को लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो चुका है। अब इस बिल को सोमवार 7 अगस्त को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी बहस की शुरुआत कर सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने व्हीप जारी कर अपने अपने सांसदों को राज्यसीाा में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होगी या नहीं स्पीकर लेंगे फैसला

संसद के मानसून सत्र का सोमवार 7 अगस्त को 13वां दिन है। सोमवार की कार्यवाही पर सबकी नजर लगी है। दरअसल राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होगी या नहीं इस पर आज क्या होगा यह सब जानना चाहते हैं। लोकसभा सचिवालय की माने तो सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक को लेकर जो फैसला दिया है उसका अध्ययन किया जा रहा है। इस पर अंतिम निर्णय लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ही लेंगे।

लोकसभा में सोमवार को पेश किये जायेंगे ये बिल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 सोमवार को लोकसभा में पेश करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023 पेश करेंगे तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे। इन सबके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मीडिएशन बिल 2023 को भी लोकसभा में पेश करेंगे।

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, सदन में हंगामे के आसार

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार बदले हुए हालात में विपक्ष खासतौर पर सपा के विधायक सरकार को जातिगत जनगणना के अलावा महंगाई, किसान व कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में है। वहीं सत्ता पक्ष ने भी पूरे तथ्यों के साथ इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयारी कर ली है।

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी मणिपुर हिंसा मामले में सुनवाई

मणिपुर हिंसा को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम जारी है। इस बीच मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने और दरिंदगी के मामले में आज सोमवार 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इस पूरे मामले पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाल और जस्टिस मनोज मिश्रा की की बेंच सुनवाई कर रही है। बेंच उन दो आदिवासी महिलाओं द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही है। जिन्हे निर्वस्त्र करके घुमाया गया था और उनका यौन उत्पीड़न किया गया है। इसके अलावा मणिपुर हिंसा से जुड़ी हुई अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी।

Tags: Chandrayaan-3Delhi Service Billmanipur violencemembership reinstatedMonsoon SessionRahul GandhiRajya SabhaSupreme CourtUP Assembly
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version