Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

केन्द्र और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में इस मुद्दे को लेकर छिड़ी जंग

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्र और राज्य सरकार के बीच लेन-देन को लेकर रार छिड़ गई है। केंद्र सरकार की लागू की गई योजना को प्रदेश में सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य को केंद्रीय धनराशि दी जाती है लेकिन केंद्र सरकार से मिलने वाले पैसे पर भी अब छत्तीसगढ़ में सियासत छिड़ चुकी है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य को कम पैसे दिए जाते और राज्य से अधिक पैसे वसूले जाते हैं

👉🏻  राशि को लेकर आमने-सामने केंद्र और राज्य सरकार
👉🏻 लेन-देन को लेकर दोनों सरकारों में छिड़ी रार
👉🏻 केंद्र से मिलने वाले पैसे पर सियासत
👉🏻 छत्तीसगढ़ सरकार का केंद्र पर आरोप
👉🏻 केंद्र सरकार देती है कम पैसे…वसूलती है ज्यादा

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मुद्दा विहीन हो चुकी है बीजेपी

केंद्र और राज्य में यूं तो तकरार की बात सामने आती रहती है। जब राज्य में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें हो। छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसा ही है। केन्द्र और राज्य के बीच लेन-देन को लेकर जंग छिड़ी हुई है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी को मुद्दा लैस बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आप जनता के बीच में जा ही नहीं सकते क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

केन्द्र के पैसे पर नहीं हम निर्भर- कांग्रेस

केंद्र सरकार से मिलने वाले पैसों पर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा इस गलतफहमी में ना रहे कि केंद्र सरकार से आने वाले पैसे पर राज्य सरकार की योजनाएं और छत्तीसगढ़ की जनता का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से पौने 5 साल में लगभग 4 लाख 61 हजार 908 करोड़ रुपए वसूले हैं और बदले में राज्य के हिस्से की राशि में से केवल 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपए लौटाए हैं। केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ सरकार को वसूलने वालों पैसों में सिर्फ 29% लौटाए जाते हैं और 70% अपना रख लिये जाते हैं।

बिना भेदभाव केन्द्र से मिलती है मदद-बीजेपी

केंद्र सरकार की ओर से पैसा नहीं मिलने पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही नितिन गडकरी जी आए थे। छत्तीसगढ़ को 9 हजार 240 करोड़ सड़कों के कार्य के लिए देकर गए। केन्द्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री अपने घर भी लेकर गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था गडकरी जी छत्तीसगढ़ का बहुत ख्याल रखते हैं और उनके जाने के बाद इस तरह की बातें करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ आकर छत्तीसगढ़ को 7600 करोड रुपए की सौगात देकर गए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा था हम जितना मांगते हैं केंद्र सरकार हमें उतना देती है। उनके जाने के बाद इस तरह की उल्टी सीधी बातें करते हैं। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी राज्यों को 32% के जगह 42% राजस्व देना प्रारंभ किया था।

बहरहाल केंद्र सरकार से आने वाले पैसों पर लगातार छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच  राजनीति जारी है। दोनों पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगती नजर आ रही है। अब देखना होगा की आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका क्या असर पड़ता है।

Post Views: 201
Tags: BJPchhattisgarh assembly electionCM Bhupesh BaghelCongressPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version