Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

ज्ञानवानी परिसर को एएसआई सर्वे शुरु,मुस्लिम पक्ष ने क्यों नहीं तहखाने की चाबी?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Gyanwani Masjid Complex
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही शुक्रवार को आर्कियोलॉजिल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम सुबह वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर पहुंची। जहां परिसर के सर्वे का काम शुरु किया। सर्वे को ये काम शाम तक जारी रहेगा। बता दें एएसआई की टीम सर्वे के दौरान इसका पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि 17वीं शताब्दी की ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण क्या हिंदू मंदिर पर किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आर्कियोलॉजिल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम जब सर्वे के लिए ज्ञानवापी पहुंची तो उसे मुस्लिम पक्ष के असयोग का सामना करना पड़ा। हालांकि सर्वे शुरू कर दिया है। जिसमें सहसे पहले एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी दीवार से सर्वे शुरू किया। वहीं इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने तहखाने की चाबी देने से इनकार कर दिया। जबकि सर्वे का प्रारंभ तहखाने से शुरू होने वाला था।

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सर्वे की हरी झंडी
  • वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर पहुंची टीम
  • शुक्रवार को सुबह 7 बजे से सर्वे प्रारंभ
  • एएसआई की सर्वे टीम में हैं 30 सदस्य
  • सर्वे में ये जानने की कोशिश,क्या​ हिंदू मंदिर पर किया था मस्जिद का निर्माण

‘सर्वेक्षण इतिहास रचने की ओर एक कदम’

सर्वे के बीच ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी का कहना है इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एएसआई को सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी। एएसआई और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यह सर्वेक्षण इतिहास रचने की ओर एक कदम है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

चार भागों में सर्वे टीम का विभाजन

दरअसल ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर सर्वेक्षण करने के लिए तीस सदस्यों की एएसआई टीम सर्वे कर रही है। जिसे चार भागों में विभाजित किया गया है। प्रारंभिक सर्वे में सभी चारों टीम पहले डस्टिंग कर रही है साथ ही फोटो डॉक्यूमेंटेशन और जीपीआर की मदद से सर्वे किया जा रहा है। बता दें वाराणसी जिला अदालत ने पिछली 21 जुलाई 2023 को ज्ञानवापी परिसर की एएसआई को सर्वे की अनुमति दी थी। साथ ही इसकी 4 अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। लेकिन पहले सुप्रीम कोर्ट और बाद में हाई कोर्ट की रोक की वजह से सर्वे का काम पूरा नहीं किया जा सका। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के दूसरे ही दिन एएसआई की टीम सर्वे के लिए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर जा पहुंची।

खुदाई से क्यों डर रहा मुस्लिम पक्ष!

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। जिस पर आज शुक्रवार को सुनवाई होगी। बता दें इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मस्जिद का सर्वेक्षण करने की अनुमति दिए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतजामिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मुस्लिम पक्ष की ओर से जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई है उसमें यह आशंका जताई है कि एएसआई वहां खुदाई का काम कर सकती है। साथ ही यह भी कहा गया कि एएसआई सर्वे से इस पूरे मामले पर असर पड़ सकता है। इसलिए इस सर्वे पर तत्काल रोक लगाई जाए। मुस्लिम पक्ष ने याचिका में अपील करते हुए दलील है कि वजुखाना के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए रोक का आदेश पूरी मस्जिद पर लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर्फ वजुखाने पर लागू नहीं होता। वहीं मुस्लिम पक्ष ने यह भी आशंका जताई है कि एएसआई वहां सर्वे के दौरान खुदाई कर सकती है। मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया है कि एएसआई की टीम सर्वे करने के लिए अपने साथ खुदाई के उपकरणों को लेकर पहुंची है।

Post Views: 272
Tags: Allahabad High CourtASI surveyBasement KeyGyanwani Masjid ComplexMuslim Side
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version