Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

वारासिवनी : क्या कांग्रेस फिर संजय सिंह मसानी को मैदान में उतारेगी,सरकार में कोई भी रहा जायसवाल ने दिया साथ

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Varasivani assembly seat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश मेें विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है। ​इस बार प्रदेश में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में एक एक सीट पर बीजेपी की नजर है। हम भी एक एक सीट का समीकरण आपको बताएंगे। आज बात करते हैं बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट की। जहां दोनों ही पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। पिछली बार यह सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। यहां से कांग्रेस के बागी प्रदीप जायसवाल चुनाव जीते थे। कांग्रेस ने उनके सामने सीएम शिवराज के साले संजय सिंह मसानी को मैदान में उतारा था तो वहीं बीजेपी से योगेन्द्र निर्मल मैदान में उतरे थे। 2013 में डॉ.योगेन्द्र निर्मल बीजेपी के टिकट पर जीते थे, लेकिन 2018 में वे हार गए। इस बार क्या समीकरण बन रहे हैं आइये चलते हैं वारासिवनी।

  • कौन मारेगा बाजी,किसकी होगी हार
  • किसे मिलेगा जनता का प्यार
  • निर्दलीय विधायक हैं प्रदीप जायसवाल
  • राज्य खनिज निगम अध्यक्ष भी हैं जायसवाल
  • वारासिवनी विधानसभा का माहौल
  • किसके पक्ष में है चुनावी हवा
  • बालाघाट जिले में है वारासिवनी
  • कुल 1 लाख 87 हजार 65 मतदाता हैं
  • कितने खुश हैं वारासिवनी के मतदाता
  • अपने विधायक से कितने संतुष्ट हैं मतदाता
  • 2023 के चुनाव में किन मुद्दों पर होगा चुनाव
  • किन मुद्दों पर मतदान करेगी जनता
  • क्या है वारासिवनी का सियासी गणित
  • क्या है सीट का सियासी गणित
  • पंवार,कोहरी,मरार मतदाता हैं सबसे अधिक
  • जनसंपर्क करने में जुटे क्षेत्र के नेता
  • एडी चोटी का जोर लगा रहे निष्ठावान कार्यकर्ता

कांग्रेस 2018 के चुनाव में चौथे स्थान पर रही थी

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बीजेपी के नेता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करते देखे जा सकते हैं। नेता पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बालाघाट जिले में जातिगत समीकरणों के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाता है। जिले में सबसे ज्यादा जिस समाज पैठ है वह है पंवार, कोहरी, मरार। जो विधायक चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। बालाघाट जिले की वारासिवनी सीट बहुचर्चित विधानसभा सीट है। जहां पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़े ही चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिले थे। सबसे बड़ी बात है कि 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी कर विधायक रहे प्रदीप जायसवाल को टिकट नहीं दिया गया था। उनके स्थान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले साहब संजय सिंह मसानी जो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें कांग्रेस की तरफ से वारासिवनी में पैरासूट प्रत्याशी बनाया गया था। जिसका खासा विरोध भी हुआ। वहीं बीजेपी की ओर से गौरव पारधी ने टिकट मांगा था लेकिन आश्चर्यजनक टिकट वितरण प्रणाली से नाखुश होकर बागी बने दो प्रत्याशियों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। रोचक और नाटकीय ढंग से बीजेपी प्रत्याशी का विरोध हुआ। गौरव पारधी पर दबाव बनाया गया। इस सारे घटनाक्रम में वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने प्रदीप जायसवाल पर अपना भरोसा जताया। बहुत बडे आंकड़े से विजय हासिल कर प्रदीप जायसवाल ने जीत हासिल की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ये हैं चुनाव परिणाम 2018

प्रदीप जायसवाल निर्दलीय 57783 37.23%
योगेंद्र भाजपा 53921 34.74%
रामकुमार बसपा 21394 13.78%
संजय सिंह मसानी कांग्रेस 11785 7.59%

निर्दलीय होकर भी दिया कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी का साथ

मध्यप्रदेश में 15 माह की कांग्रेस की सरकार को निर्दलीय प्रत्याशी बतौर समर्थन कर खनिज मंत्री बने। वहीं मध्यप्रदेश की उथल-पुथल के बीच 2020 में बीजेपी की सरकार बनी जिसके शिवराज सिंह चौहान बने। जिसमें प्रदीप जायसवाल फिर निर्दलीय प्रत्याशी बतौर समर्थन किया। कैबिनेट विस्तार में खनिज आयोग निगम अध्यक्ष विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पांच साल में जनता के बीच रहकर विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनों में शामिल होकर अपने क्षेत्र की बात शेयर करते नजर आते रहे हैं।

क्या कहते हैं स्थानीय नेता

पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष चिंतामन नगपुरे कहते हैं प्रदीप जायसवाल ने क्षेत्र का विकास किया है। कई काम किये हैं। जिससे जनता भी अब सहयोग कर रही है। पार्टी कोई भी हो हम तो जायसवाल जी के साथ खड़े हैं। तो वहीं बीजेपी के वरिष्ठ सदस्य शैलेन्द्र सेठी ने उन्हें सच्चाई दिखाई और कहा जायसवाल के कार्यकाल में कोई खास उपलब्धि नजर नहीं आती। जो कुछ विकास के काम किये गये वे केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से किये गये हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं वारासिविनी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा की स्थिति बहुत खराब है। आम जनता परेशान है रेत का अवैध खनन क्षेत्र में रुक नहीं रहा है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ीं डॉक्टर कामिनी का कहना है। क्षेत्र की जनता चाहती है कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा नए लोगों को भी अवसर मिलना चाहिए। क्षेत्र में युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास हो।

1951 से अब तक वारासिवनी से ये चुने गए विधायक

1951 थानसिंह बिसेन कांग्रेस
1957 थानसिंह टीकाराम कांग्रेस
1962 विपिनलाल शंकरलाल साव आईएनडी
1967 थानसिंह कांग्रेस
1972 थानसिंह कांग्रेस
1977 केडी देशमुख बाथू जेएनपी
1980 केडी देशमुख जेएनपी
1985 केडी देशमुख जेएनपी
1990 केडी देशमुख
1993 ओंकार सिंह जनता दल
1998 प्रदीप अमृतलाल जायसवाल कांग्रेस
2003 प्रदीप अमृत लाल जायसवाल कांग्रेस
2008 प्रदीप अमृतलाल जायसवाल कांग्रेस
2013 डॉ.योगेन्द्र निर्मल बीजेपी
2018 प्रदीप अमृतलाल जायसवाल निर्दलीय

Post Views: 195
Tags: CongressMLA Pradeep JaiswalSanjay Singh MasaniVarasivani assembly seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version