Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

एमपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी और चुनाव प्रबंध समिति, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 1, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं के दौरे बढ़ने के साथ अब चुनावी टिकट की चाह रखने वाले नेता मैदान में आने लगे हैं। कांग्रेस ने भी साफ कह दिया है कि वह चुनाव से पहले हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान करने को तैयार है। इस बीच मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने मंगलवार को चुनाव प्रचार समिति का ऐलान किया है। सीनियर नेता कांतिलाल भूरिया को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं राज्य के पूर्व सीएम और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया कमलनाथ का नाम भी शामिल किया गया है। कमेटी में करीब 34 नेताओं को जगह दी गई है।

  • MP विधानसभा चुनाव में AICC की नजर
  • MP विधानसभा चुनाव को लेकर कैंपेन कमेटी का ऐलान
  • इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष होंगे कांतिलाल भूरिया
  • मप्र चुनाव समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे कमलनाथ
  • कैंपेन कमेटी में कुल 34 नेताओं को मिली जगह
  • कमेटी में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के नाम शामिल
  • डॉ.गोविंद सिंह,अरुण यादव के नाम भी शामिल
  • MP चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष बनाए गए कमलनाथ
  • चुनाव समिति कुल 20 सदस्यों को मिली जगह

AICC की ओर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी यानी चुनाव प्रचार अभियान समिति और चुनाव समिति की घोषणा की है। 32 सदस्य की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को बनाया है। वहीं प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सीएम पीसीसी चीफ कमलनाथ को दी गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किये हैं। विधानसभा चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर का जिम्मेा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस नेता चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर नियुक्त बनाया है। भोपाल लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी असम कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को सौंपी है। उन्हें ऑब्जर्वर बनाया है बता दें रकीबुद्दीन अहमद उज्जैन की कांग्रेस नेता नूरी खान के पति हैं।

चुनाव प्रचार अभियान समिति में ये नेता हैं शामिल

चुनाव प्रचार अभियान समिति में पूर्व सीएम कमलनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, एनपी प्रजापति, लक्ष्मण सिंह, केपी सिंह, बाला बच्चन, ओमकार सिंह मरकाम, तरुण भनोट,राजेंद्र सिंह, विजयलक्ष्मी साधो, रामनिवास रावत, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल,सुखदेव पांसे, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, आरिफ मसूद, अशोक सिंह, राजीव सिंह को सदस्य बनाया गया है। राज्य स्तरीय फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष भी समिति में सदस्य बनाए गए हैं।

मंत्रिमंडल में कई को नहीं मिला था स्थान,अब मिली जगह

2018 में बनी तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कई नेताओं को वरिष्ठता के बाद भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला था। इनमें शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से छह बार के विधायक केपी सिंह और चाचौड़ा गुना से विधायक लक्ष्मण सिंह को कमलनाथ कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई थी। मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने से केपी सिंह नाराज चल रहे हैं।
वे पार्टी के कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। उनकी नाराजगी को देखते हुए उन्हें अब कैंपेन कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

पिता-पुत्र ही नहीं एक ही कमेटी में दो भाई

प्रचार कमेटी में पिता – पुत्र के साथ दो सगे भाई भी शामिल किए हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ को कमेटी का सदस्य बनाया है। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह को इस कमेटी में शामिल किया है।

Post Views: 144
Tags: Congress Campaign CommitteeElection Management CommitteeKamal NathKantilal BhuriaMadhya Pradesh Assembly Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version