Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लाल डायरी के काले सच से क्यों परेशान है दिग्गज: बातों ही बातों में पायलट कह गए बड़ी बात!

पायलट ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 28, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजस्थान
0
लाल डायरी के काले सच से क्यों परेशान है दिग्गज: बातों ही बातों में पायलट कह गए बड़ी बात!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लाल डायरी पर मचे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। चुनाव से पहले ऐसी बातें फैलाना और चर्चा करना बीजेपी की पुरानी आदत रही है। बीजेपी केंद्र में सरकार में है और राजस्थान में विपक्ष में है। लेकिन वह सत्ता और विपक्ष दोनों जगह फेल हो रही है। पायलट अपने टोंक दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हैं पीएम

पायलट ने कहा- बीजेपी नेता आपसी झगड़ों में उलझे हुए हैं। साढ़े चार साल में भाजपा राजस्थान में न तो विधानसभा के अंदर और न ही बाहर एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा सकी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान समेत चारों राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब होगी। जब चुनाव आते हैं तो प्रधानमंत्री राजस्थान आते हैं और केवल राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हैं
पायलट ने कहा- जब प्रधानमंत्री राजस्थान आए तो हमें उम्मीद थी कि वह राज्य के मुद्दों पर बात करेंगे। केंद्र हमारे कर हिस्से का पूरा भुगतान नहीं कर रहा है। योजनाओं को लेकर केंद्र पक्षपात कर रहा है। उस पर कई बार मुद्दा उठा चुके हैं। जब चुनाव आते हैं तो प्रधानमंत्री राजस्थान आते हैं और सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर ही बात करते हैं। विकास से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते। वे राजस्थान के लंबित मुद्दों के समाधान की बात तक नहीं करते।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मणिपुर के मुद्दे पर मौन व्रत

पायलट ने कहा- जिस तरह से प्रधानमंत्री ने मणिपुर के मुद्दे पर मौन व्रत धारण किया है वह चिंताजनक है। मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। एक ऐसा राज्य जहां सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। लोग आपस में लड़ रहे हैं, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं लेकिन बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मणिपुर की चर्चा तक नहीं कर रहा है। हम मणिपुर को लेकर चिंतित हैं।

एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है

पायलट ने कहा- पिछले 9 साल से केंद्र में बीजेपी सरकार सत्ता में है। सत्ता के अहंकार में भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। इन 9 वर्षों में सरकारी एजेंसियों का जानबूझकर दुरुपयोग किया गया है। भाजपा ने अपने शासनकाल में महंगाई बढ़ाने, नफरत पैदा करने, रोजगार खत्म करने, किसानों की मुसीबतें बढ़ाने का काम किया है। बीजेपी अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। लेकिन हमें अपना भाईचारा कायम रखना है।’ बीजेपी को विपक्षी गठबंधन के नाम पर भी आपत्ति है।

कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौम की पार्टी

पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी छत्तीस कौम की पार्टी है। पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता हैं। निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हमें सभी को साथ लेकर चलना है और एकजुटता के साथ चुनाव में जाना है।’ देश को तोड़ने वाली ताकतों को करारा जवाब देना होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ अभी से मैदान में उतरने की जरूरत है।

Post Views: 258
Tags: #Sachin Pilot
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version