Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

​ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: सीकर में पीएम मोदी देंगे चुनावी सौगात ,आज तय होगा अविश्वास प्रस्ताव पर बहस समय,कांग्रेस और AAP ने जारी किया व्हिप

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के सीकर दौरे पर पीएम मोदी,देंगे चुनावी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 27 जुलाई को एक दिवसीय दौर पर सीकर जाएंगे। इस दौरान पीएम एक लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पीएम-किसान के तहत करीब 17 हजार करोड़ रुपए की 14वीं किस्त भी राजस्थान की भूमि से जारी करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब सवा 11 बजे सीकर पहुंचने वाले हैं।। वे यहां राष्ट्रीय परियोजनाओं के शिलान्यास सहित अन्य कार्यक्रम रहेंगे। सीकर से पीएम मोदी गुजरात के राजकोट रवाना होंगे।

अविश्वास प्रस्ताव पर कब हो बहस, आज होगा तय

मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में गतिरोध बरकरार है। इस बीच लोकसभा में बुधवार को विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। जिसे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है। स्पीकर ने नियमों के तहत 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर बहस का समय गुरुवार को सभी दलों से बातचीत के बाद तय करेंगे। चर्चा इस बात पर भी होगी कि किस दल को कितना समय दिया जाए और कितनी देर चर्चा हो।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कांग्रेस ने राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को गुरुवार को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया। व्हिप में संक्षेप में कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पूरे दिन सदन में मौजूद रहें क्योंकि ‘बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे’ चर्चा के लिए लाए जाने वाले हैं।

आप ने भी जारी किया व्हिप

वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों को 27 और 28 जुलाई को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर अगले सप्ताह चर्चा संभवना

अविश्वास प्रस्ताव पर अगले सप्ताह चर्चा होने की संभावना है। आज गुरुवार को विपक्षी नेताओं की बैठक होगी। साथ ही स्पीकर भी गुरुवार को सभी दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि अविश्वास प्रस्ताव पर दो दिन चर्चा की जा सकती है।

ज्ञानवापी केस, ASI सर्वे पर HC आज सुना सकता है फैसला

ज्ञानवापी परिसर में होने वाले एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपना फैसला अभी नहीं दिया है। कोर्ट में गुरुवार को भी इस मामले को लेकर फिर से सुनवाई होगी। ज्ञानवापी का ASI सर्वे पूरा करने संबंधी मामले में बुधवार को कोर्ट में लंबी सुनवाई हुई लेकिन फैसला नहीं आ सका। इससे पहले सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील नकवी ने कहा कि यह संरक्षित स्थल नहीं है। जिस पर एएसआई का दावा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी पर एएसआई एक्ट के मुताबिक सर्वे कर सकता है। सब कुछ होने के बावजूद कानूनी सवाल अभी भी खड़ा है कि एएसआई को कोर्ट की कार्यवाही में पार्टी नहीं बनाया गया है। वहीं कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य या एएसआई द्वारा कुछ भी गलत किया जाता है तो कोर्ट उन्हें हमेशा रोक सकता है।

भारत वेस्टइं​डीज वनडे सीरीज, पहला मुकाबजा आज

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार 27 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। सीरीज के साथ ही भारतीय टीम इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बिगुल फूंकेगी।

मुंबई हुआ पानी पानी,स्कूलों की छुट्टी

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने देश के कई राज्यों में कोहराम मचाया हुआ है। महाराष्ट्र के कई शहरों में भी हाल खराब है। इस बीच आईएमडी ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार 27 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Post Views: 181
Tags: ASI surveyBreaking news updateCongress AAP whipdebateGyanvapi CaseHigh Court's decisionLok Sabha no-confidence motionManipur issuePM Narendra ModiSikar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version