Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव: अजा वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी ने बनाया ये प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
July 23, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
BJP Plan Sant Ravidas Samarsata Yatra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी ने अनुसूचित जाति के वोटर्स को साधने के लिए एक बड़े प्लान पर काम शुरु कर दिया है। प्रदेश के करीब 15.6 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए सागर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास महाराज के मंदिर बनाया जा रहा है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों के साथ पांच जिलों से 5 यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिसे समरसता संदेश यात्रा नाम दिया गया है। इसे लेकर भोपाल के संत रविदास मंदिर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल आर्य, विधायक कृष्णा गौर ने मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही पांच रथों को रवाना किया। अब ये यह रथ 11 अगस्त को सागर पहुंचेंगे। लेकिन इससे पहले ये रथ अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए इस वर्ग के लिए किये गये कामों की जानकारी आमजन को देंगे। रथ के पहुंचने पर 12 अगस्त को मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।

  • अजा वर्ग की 35 सीटों को साधने की कवायद
  • संत रविदास समरसता यात्रा के रथ रवाना
  • मप्र में है अजा वर्ग की करीब 15.6 फीसदी आबादी
  • आदिवासी वोटरों को साधने निकाली थी रानी दुर्गावती गौरव यात्रा
  • संत रविदास समरसता यात्रा से अजा वर्ग पर नजर
  • अनूसचित जाति वर्ग के लिए हैं 35 सीटें आरक्षित

दरअसल इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भाजपा हर वर्ग के वोटरों को साधने की कोशिशों में जुटी है। आदिवासी वोटरों को साधने रानी दुर्गावती गौरव यात्रा निकाली थी। इसके बाद अब बीजेपी संत रविदास समरसता यात्रा निकालने जा रही है। रथ अनुसूचित जाति वोटरों की विधानसभा होते हुए 5 स्थानों पर पहुंचेंगे। जहां से 25 जुलाई को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रथों के माध्यम से संत रविदास समरसता यात्रा को सागर के लिए रवाना करेंगे। जहां 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संत रविदास महाराज का मंदिर के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

पचपन हजार गांवों की मिट्टी

25 जुलाई से शुरू होने वाली यह यात्राएं 18 दिनों तक प्रदेश में भ्रमण कर आमजन को संत रविदास जी के मंदिर से जोड़ेंगी। यात्राओं के माध्यम से प्रदेश के 55 हजार गांवों से मिट्टी और 350 से अधिक नदियों से जल एकत्रित किया जाएगा। 12 अगस्त तक प्रदेश के 5 स्थानों से 45 जिलों में संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्राएं पहुंचेंगी एवं 7 जिलों में उपयात्राएं निकलेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इन यात्राओं को रवाना करेंगे।

भाजपा का ये है सियासी गणित

मप्र की करीब 8 करोड़ आबादी में से करीब 15.6 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखती है। मप्र की 230 सीटों में से करीब 35 सीटें ऐसी हैं जो अनूसचित जाति वर्ग बहुल है और इसी वर्ग के लिए आरक्षित भी हैं। बता दें 2003 और 2013 तक अनुसूचित जाति वर्ग के वोट से भाजपा सत्ता में काबिज होने में सफल रही थी, लेकिन साल 2018 में इस वर्ग के छिटकने से बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। इस वर्ष कांग्रेस ने 18 और भाजपा ने 17 सीटें जीतने में काबयाबी हासिल की थी। जबकि 2013 में बीजेपी को 28 सीटें मिली थी।

बुंदेलखंड में सात जिले

बीजेपी की नजर सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ निवाड़ी जिले पर है। जहां 26 सीटें हैं। इनमें से 17 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। एक सीट पर बसपा और एक पर सपा के पास है। टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले की सभी 5 सीट बीजेपी के कब्जे में है। दरअसल बुंदेलखंड में दलित वोटर्स अच्छी खासी संख्या में है। ऐसे में इस वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों लालायित नजर आ रही हैं।

Tags: BJP Planmp assembly electionSant Ravidas Samarsata YatraSC Vote
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version