Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

जब चाचा हो मंत्री तो डर काहे का! मंत्री खाचरियावास के भतीजे ने की होटल में पिटाई,मंत्री बोले उसका हो सम्मान

DigitalDesk by DigitalDesk
July 21, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जब चाचा हो मंत्री तो डर काहे का… यह कहावत नहीं बल्कि हकीकत है जो राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से जुड़ी है। जयपुर में मंत्री के भतीजे हर्षदीप खाचरियावास की गुंडई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वह दोस्तों के साथ होटल में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहा है। यही नहीं पुलिस के सामने ही एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी गई।

  • जयपुर के वैशाली नगर की होटल में हुआ हंगामा
  • मंत्री के भतीजे और उसके दोस्तों पर पिटाई का आरोप
  • होटल में गेस्ट के साथ हुई थी कहासुनी
  • हर्षदीप खाचरियावास का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
  • पुलिस के सामने की एक व्यक्ति की पिटाई

मारपीट की घटना के बाद राजस्थान सरकार में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास भी अपने भतीजे का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी को कोई खरोंच तक नहीं आई फिर भी होटल मालिक नेतागिरी कर रहा है। ऐसी तोड़फोड़ तो क्लबों में रोजाना हो रहती है। ये परा मामला जयपुर स्थित वैशाली नगर की एक नामी होटल का है।

Related posts

CJI

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई…अर्जेंट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार…CJI बोले-वीडियो देखने का समय नहीं

July 22, 2026
Movements that altered the equations of power major post independence mass movements

आंदोलन जो बदल गए सत्ता के समीकरण….आजादी के बाद के बड़े जनआंदोलन… जिन्होंने बदली देश की राजनीति

July 22, 2026

मंत्री का भतीजा करता रहा मारपीट, पुलिस देखती रही

होटल मालिक का आरोप है कि मंगलवार देर रात हर्षदीप खाचरियावास अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में आया था यहां उसके दोस्तों की एक गेस्ट के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए हर्षदीप ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। यहां हास्यास्पद बात ये है कि पुलिस के सामने ही मंत्री का भतीजा होटल कर्मचारी और गेस्ट के साथ मारपीट करता रहा..और पुलिस खड़ी देखती रही। बाद में पुलिस आरोप को पकड़ने के बजाय पीड़ित गेस्ट को ही अपने साथ थाने ले गई। आखिर मंत्री जी का भतीजा है पुलिस पकड़ती भी तो कैसे!

मंत्री बोले, भतीजे का तो होना चाहिए था सम्मान

मंत्री खाचरियावास ने कहा उनके भतीजे ने मदद की थी। उसका तो सम्मान होना चाहिए। उसने एक विक्षिप्त युवक से महिला को बचाया था। क्योंकि होटल में एक विक्षिप्त युवक ने महिला से पहले छेड़छाड़ की इसके बाद महिला के पति ने विरोध किया तो युवक ने चाकू निकाल लिया था। उनके भतीजे और दूसरे लोगों ने विक्षिप्त युवक को काबू में करने की कोशिश की। इस बीच होटल का स्टॉफ मौन रहा। किसी ने युवक को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया था। इससे मौके पर मौजूद जनता ने ही गुस्से में होटल में तोड़फोड़ की। मंत्री ने कहा उनका भतीजा हर्ष किसी भी वीडियो में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई नहीं दे रहा है।

Post Views: 227
Tags: Cabinet Minister Pratap Singh KhachariyawasCCTV footageHarshdeep KhachariawasJaipurVaishali Nagar Hotel Hungama
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version