Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मोदी सरनेम केस: राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी को भेजा नोटिस

DigitalDesk by DigitalDesk
July 21, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Modi surname case
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के साथ अन्य को नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने शिकायतकर्ता और गुजरात बीजेपी के विधायक पूर्णेश मोदी को भी नोटिस जारी किया है। उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने पर मामले की सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी।

  • राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • 4 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई
  • उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने की मांग
  • बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी की थी टिप्पणी
  • बोले- सभी चोरों का सरनेम ‘मोदी’ क्यों?
  • गुजरात बीजेपी विधायक ने की थी कोर्ट में शिकायत

बता दें गुजरात उच्च न्यायालय ने 7 जुलाई को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उच्च न्यायालय के इस निर्णय को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने दी कुछ इस तरह की दलीलें

बता दें राहुल गांधी की ओर से 15 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की गई थी। जिसमें अपील की गई कि उनके खिलाफ जारी फैसले पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे बोलने और अभिव्यक्ति के साथ विचार और बयान की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया जाएगा। राहुल गांधी के वकील ने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय के फैसले पर यदि तत्काल रोक नहीं लगाई जाती है तो यह लोकतांत्रिक संस्थानों को बार-बार कमजोर करने का प्रयास किया जाता रहेगा। लोकतंत्र का गला घोंटने में योगदान देगा। भारत के राजनीतिक माहौल और भविष्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक साबित होगा।

कैविएटर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी रहे मौजूद

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे कैविएटर की ओर से उपस्थित हुए हैं। वे इस मामले में संक्षिप्त उत्तर देना चाहते हैं। इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि कैविएटर को जल्द ही अदालत में आना होगा। इसके बाद जस्टिस गवई ने कहा शुरू करने से पहले उन्हें दोनों तरफ से कुछ कठिनाइयों को व्यक्त करना होगा। उनके पिता कांग्रेस से जुड़े हुए थे। हालांकि वे कांग्रेस के सदस्य नहीं थे। लेकिन उनके करीबी कांग्रेस में सहयोगी थे। उनके पिता का 40 साल पुराना साथ रहा है। वे कांग्रेस की मदद से चुने गए थे। उनका भाई भी सक्रिय राजनीति में है। इस पर राहुल के वकील सिंघवी ने कहा ये उचित टिप्पणी है। उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं। जस्टिस गवई ने कहा कि विक्टोरिया गौरी के मामले में उनके संबंधों को सामने लाया गया था। इसलिए आप कॉल ले सकते हैं। जस्टिस गवई ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया। इस पर सिंघवी ने मामले में अंतरिम राहत देने की मांग की। जिसे लेकर जस्टिस गवई ने कहा इस स्तर पर इसके लिए वे सहमत नहीं है। इसके बाद में सिंघवी ने कहा कि फिर हमें आगे की तारीख बताई जाए। सिंघवी का तर्क है कि राहुल गांधी अंतरिम राहत की अपील करते हुए पहले ही एक संसद सत्र खो चुके हैं और वर्तमान में दूसरे सत्र से भी दूर हैं।

…तो राहुल 2031 तक नहीं लड़ सकेंगे कोई चुनाव

मोदी सरनेम केस में सजा पर रोक की मांग को लेकर राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए हैं। यहां सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 4 अगस्त की तारीख तय की गई है अगली सुनवाई के लिए। माना जा रहा है कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने की स्थिति में वे 2031 तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। नियमानुसार सेशंस कोर्ट से मिली 2 साल की सजा पूरी होने के 6 साल बाद तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक बरकरार रहेगी।

Tags: Congress leader Rahul Gandhi'Gujarat BJP MLAmodi surname casePurnesh ModiSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version