Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले रणक्षेत्र में सेना के अफसर अंशुमान शहीद

सेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2023
in दिल्ली
0
दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले रणक्षेत्र में सेना के अफसर अंशुमान शहीद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के करीब तीन बजे आग लगने की एक घटना में सेना के रेजिमेंटल मेडिकल अधिकारी कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए है। जबकि तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर के जरिए ग्लेशियर से निकालकर चंडीगढ़ के सेना के अस्पताल में जरूरी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा

जानकारी के मुताबिक, सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की यह घटना केंद्रीय ग्लेशियर के गोला बारूद वाले एक बंकर (टेंट) में हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। जिसमें बंकर में आग की लपटें निकलती हुई देखी गईं। आनन-फानन में जवानों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में तीन अन्य सैन्यकर्मी शरीर में सांस के जरिए धुंआ भरने और जलने की वजह से घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें हवाई मार्ग से बाहर निकालकर आगे के इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। उधर सूत्रों ने इस मामले को किसी तरह की साजिश मानने से फिलहाल इंकार कर दिया है। इस हादसे की जांच की जा रही है। इसके अलावा वह तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके।

Related posts

दशहरे पर शस्त्र पूजा से लेकर दीपदान तक, विजयादशमी के दिन किए जाते हैं ये 8 शुभ काम

दशहरे पर शस्त्र पूजा से लेकर दीपदान तक, विजयादशमी के दिन किए जाते हैं ये 8 शुभ काम

October 20, 2026
UP Police Recruitment Will you lose your job if you have a tattoo

यूपी पुलिस भर्ती: टैटू बनवाया है तो क्या नौकरी जाएगी? मेडिकल से पहले जान लें नियम

October 20, 2026

दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र

गौरतलब है कि सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र कहा जाता है। यह लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में आता है। सियाचिन के सामने पाकिस्तान और चीन की सीमाएं पड़ती हैं। जिसे देखते हुए भारतीय सेना की यहां नियमित रूप से कड़ी तैनाती बनी रहती है। सियाचिन में भारतीय सेना के सामने दुश्मन से ज्यादा बड़ा खतरा ग्लेशियर का बेहद चुनौतीपूर्ण और मारक मौसम खड़ा करता है। यहां साल के बारह महीने बर्फ पड़ी हुई रहती है। ठंड के मौसम में सियाचिन का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इसके अलावा यहां हिमस्खलन का खतरा भी जवानों के सामने हमेशा बना रहता है।

Tags: army
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version