Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में ST-SC वर्ग के युवाओं का नग्न प्रदर्शन,सियासत ने किया शर्मसार

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
naked performance of ST-SC youth
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दिनों ST-SC वर्ग के कुछ युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया था। उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग के लिए विरोध करने का ये तरीका अपनाया। प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले थे। हालांकि पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर आदिवासी बहुल इस राज्य में सियासत भी गरमा गई है।

  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने का मामला
  • ST-SC वर्ग के कुछ युवाओं ने किया था नग्न प्रदर्शन
  • प्रदर्शन के बाद गरमाई राज्य में सियासत
  • प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हैं पहले से ही कई आपराधिक मामले

नग्न प्रदर्शन मामले में पुलिस का खुलासा

नग्न प्रदर्शन मामले में आज एक बढ़ा खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी की कई प्रेस वि​ज्ञप्ति में बताया गया है कि सड़क पर इस तरह नग्न प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पहले से ही हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा, लूट और आईटी एक्ट समेत धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी व्यंकटेश मनहर जरहाभाठा और विक्रम जांगड़े-जरहाभाठा बिलासपुर का रहने वाला है। जबकि आरोपी संजीत बर्मन, अमन दीवाकर पर जरहाभाठा-बिलासपुर में मामले दर्ज हैं तो आशुतोष जानी के खिलाफ भी कई संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने यह जानकारी एक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

विधानसभा में जारी है हंगामा

वहीं इस मामले में पिछले दो दिन से विधानसभा में हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष ने गिरफ्तार किये गये युवाओं को रिहा करने की मांग की। इसे लेकर जब सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया तो उन्हें सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया था। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सवाल किया है कि ऐसी कौन सी स्थिति बन गई कि युवाओं को नग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाना चाहिए।

सीएस ने अधिकारियों को किया तलब

दरअसल छत्तीसगढ़ के मंत्री रुद्रगुरु अनिला भेड़िया विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे। इस दौरान काफिला गुजर रहा था। तभी कुछ युवाओं ने सड़क पर नग्न प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार की नाकामी करार दिया है। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला गरमाया हुआ है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बनने के बाद से ही कई सरकारी विभागों को लगातार शिकायत मिल रही थी कि उनके यहां कई गैर आरक्षित वर्ग के लोगों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की है। जिस पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं नग्न प्रदर्शन के दूसरे दिन सदन में इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ। मामले में अब तक की गई कार्रवाई को लेकर राज्य के सीएस अमिताभ जैन समीक्षा करने वाले हैं। शासन ने मामले को लेकर अधिकारियों को तलब किया है। सीएस अमिताभ जैन बैठक में फर्जी जाति प्रमाण पत्रों पर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। साथ ही अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट लेंगे। एससी और एसटी विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने 16 विभागों को पत्र जारी किया। दरअसल रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में हुए निर्वस्त्र प्रदर्शन के बाद भूपेश सरकार ने इस मामले में यह कदम उठाया है।

Post Views: 200
Tags: Chhattisgarh Vidhan Sabha sessionnaked performanceST-SC youth
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version