Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

चीता प्रोजेक्ट: ये हैं लापरवाही के कीड़े,चीतों को पहना दी टाइगर की कॉलर आईडी! अनफिट कॉलर आईडी से हुई चीतों की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Cheetah Project
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चीता प्रोजेक्ट में भारी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि चीतों की मौत होने का कारण उन्हें लगाई गई कॉलर आईडी है। कॉलर आईडी की वजह से चीतों को इंफेक्शन हो गया। गरर्दन में घाव हो गया, जिसमें कीड़े लग गए और इन चीतों की मौत हो गई। बता दें दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 20 चीते भारत लाए गए थे। जिन्हें यहां एमपी के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। इन चीतों में से अब तक तीन शावक और पांच वयस्क चीतों की मौत हो चुकी है।

  • चीतों को कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया है
  • दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए थे 20 चीते
  • अब तक हुई तीन शावक और पांच वयस्क चीतों की मौत
  • कॉलर आईडी से हुआ था चीतों को इन्फेक्शन
  • इन्फेक्शन की वजह से हुई चीतों की मौत

चीतों के लिए अनफिट साबित हो रही कॉलर आईडी

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 70 साल बाद भारत में चीतों को बसाने के लिए प्रोजेक्ट चीता लांच किया था। चीतों पर नजर रखने और उनकी गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के लिए सभी का कॉलर आईडी लगाई गई थी, लेकिन ये टाइगर को लगाई जाने वाली कॉलर आईडी थी, जो चीतों को पहना दी गई।
विशेषज्ञ बताते हैं कि कॉलर आईडी से इन चीतों को इन्फेक्शन हो गया। जिससे चीतों की मौत हो गई।
क्योंकि यह कॉलर आईडी टाइगर के लिए डिजाइन की गई थी, जो चीतों के लिए अनफिट साबित हो रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

चीतों से हटाई जाएगी जानलेवा कॉलर आईडी

विशेषज्ञों की माने तो चीतों को लगाई गई ये सभी कॉलर आईडी हटाई जाएगी। बता दें पिछले दिनों विशेषज्ञ डॉ.राजेश गोपाल की अध्यक्षता में चीता स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें यह तय हुआ है। इसी के साथ ही खुले जंगल में रह रहे 10 चीतों को ट्रंकुलाइज कर फिर से सुरक्षित बाढ़े में लाया जाएगा। जहां इनके कॉलर आईडी हटाए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है टाइगर की त्वचा सख्त होती है। जबकि चीतों की त्वचा लचीली होती है। जिसके चलते चीतो को जो कॉलर आईडी लगाई गई थी उससे उनकी गरदन में घाव हो गया। और घाव में कीड़े लग गए। कर्नाटक से आए तीन सदस्यों की टीम इस दिशा में जांच कर रही है। दल में एनटीसीए बेंगलुरु आईजी एनएस मुरली, एआईजी वेणुगोपाल हिरानी भी शामिल हैं। वहीं हाल ही में प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाए गए असीम श्रीवास्तव ने कहा कि कूनो में चीते गौरव और शौर्य दोनों स्वस्थ हैं। बुधवार को दोनों चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण कूनो के वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम और नामिबिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों के समन्वय से किया। दोनों चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण पूरा होने तक क्वारेंटाइन बोमा में ही रखा जाएगा। इससे पहले 14 जुलाई को पवन नर चीता को भी क्वारेंटाइन बोमा में रखा गया था, जो अब पूरी तरह स्वस्थ है।

Post Views: 152
Tags: caller IDCheetah Projectdream projectInfectionKuno National Park in Madhya Pradesh cheetah quarantinePrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version