Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव:पांसा पलट सकती है शिवराज की ‘ ‘लाडली बहना योजना’

DigitalDesk by DigitalDesk
July 19, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना लागू कर क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। सीएम शिवराज ने कहा है ये सिलसिला यही पर थमने वाला नहीं है। बता दें सीएम शिवराज विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूबे की आधी आबादी को साधने में लगे हुए हैं। इसके पहले प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को 1000 रुपये महीने की आर्थिक सहायता देकर उन्होंने चुनावी हिसाब से मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। राज्य में 2 करोड़ 60 लाख के आसपास महिला मतदाता हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश की दोनों ही पार्टियां महिला वोटरों को साधने में लगी है।

  • आधी आबादी को साधने में सफल होते शिवराज!
  • मप्र में लोकप्रिय हो रही सीएम की ‘लाड़ली बहना’
  • मप्र में हैं 2 करोड़ 60 लाख के आसपास महिला मतदाता
  • दोनों ही पार्टियां महिला वोटरों को साधने में जुटी

दरअसल सीएम शिवराज ने विधानसभा चुनावों से महज पांच महीने पहले मास्टर स्ट्रोक खेलकर विरोधियों के हौंसले पस्त कर दिए हैं। दरअसल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में लाड़ली बहना योजना को मास्टर स्ट्रोक समझा जा रहा है। ऐसा क्यों? इसे समझना है तो 2018 के चुनाव परिणाम देखने होंगे। उस वक्त बीजेपी को 1 करोड़ 56 लाख और कांग्रेस को 1 करोड़ 55 लाख वोट मिले थे। प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 41.02% और कांग्रेस को 40.89% वोट मिले। यानी ओवरऑल बीजेपी और शिवराज का पलड़ा भारी ही था। 2018 के चुनाव नतीजों में यह देखने में आया कि एमपी की 230 में से 51 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पीछे छोड़ा था। इनमें करीब 80% सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी। यानी महिलाओं की पहली पसंद शिवराज ही थे। कांग्रेस नहीं। इसी को आधार बनाकर बीजेपी ने 2023 की रणनीति बनाई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महिला कर्मचारियों को 7 दिन की छुट्टी

वहीं सीएम शिवराज ने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है। जीएडी के आदेश में कहा गया है कि महिला कर्मचारियों को 13 दिन का आकस्मिक अवकाश पहले से ही मिलता आ रहा है। 11 दिसंबर 1964 से यह लगातार मिल रहा है। अब सीएम शिवराज ने निर्णय लिया है कि राज्य की सभी महिला कर्मचारियों को सात दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाए। जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी। शिवराज सरकार के इस निर्णय के बाद अब महिला कर्मचारियों को 20 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इसे लेकर सीएम का कहना है कि महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन पर मातृत्व और घर संभालने की दोहरी जिम्मेदारी भी है। लिहाजा सरकार ने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे।

Post Views: 111
Tags: 2 crore 60 lakh women votersMadhya Pradesh Assembly ElectionShivraj Ladli Behna Yojana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version