Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

AIMIM प्रमुख औवेसी को नहीं मिली ‘INDIA’ में एंट्री,औवेसी से क्यों परहेज कर रहे विपक्षी दल?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 19, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
bengaluru opposition party meeting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बेंगलुरु में बीजेपी और एनडीए के खिलाफ एकजुट विपक्षी पार्टियों की दो दिन चली बैठक के अंतिम दिन यूपीए से नाम बदलकर गठबंधन को नया नाम इंडिया दिया गया।विपक्षी गुट को UPA की जगह INDIA के नाम से पुकारा जाएगा। INDIA यानी इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस। इस बैठक में शामिल हुए राजनीतिक दल कभी एक दूसरे के खिलाफ थे लेकिन अब एक साथ आने को तैयार हैं। उनमें प्रमुख थी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, जो कभी कांग्रेस की प्रतिद्वंद्वी थी। वहीं विपक्षी दलों के इस गठबंधन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM शामिल नहीं है। न ही औवेसी पटना या बेंगलुरु की बैठक में शामिल हुए। ऐसे में सवाल ये है कि अक्सर बीजेपी को घेरने वाले ओवैसी इस विपक्षी गठबंधन का हिस्सा क्यों नहीं हैं?

  • एनडीए के खिलाफ एकजुट हुईं विपक्षी पार्टियां
  • बेंगलुरु में दो दिन चली बैठक
  • अंतिम दिन गठबंधन को दिया नया नाम इंडिया
  • UPA की जगह INDIA के नाम से पुकारा जाएगा विपक्षी गुट
  • ओवैसी नहीं है विपक्षी गठबंधन का हिस्सा
  • नीतीश और लालू भी रहे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव संयुक्त पीसी में शामिल नहीं हुए। जिससे अटकलों को हवा मिल गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं का नाम लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। खड़गे ने कहा कि नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव को जाना पड़ा क्योंकि उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। वहीं बैठक के बाद हुए सम्मेलन से जब बिहार के बड़े नेता गायब रहे तो आम लोगों के साथ-साथ बिहार बीजेपी के नेताओं का भी ध्यान इस ओर गया। उनकी गैरमौजूदगी ने अटकलों को जन्म दे दिया।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026

बैठक के बाद नहीं आई नीतीश की ओर से प्रतिक्रिया

बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद नीतीश कुमार की ओर से कोई ट्वीट या प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, जेडीयू के आधिकारिक हैंडल से विपक्षी गठबंधन के नाम पर ट्वीट किया गया। विपक्षी एकता का नया नाम…इंडिया। इंडिया नाम की घोषणा के बाद जेडीयू ने ट्वीट किया- विपक्षी गठबंधन के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी नेता बौखलाहट में देश के संघीय ढांचे को भूल गए।

नीतीश कुमार को झेलना पड़ा सबसे बड़ा अपमान

खबर साझा करते हुए बिहार बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि नीतीश कुमार पटना लौट आए क्योंकि वह बेंगलुरु बैठक से खुश नहीं थे और उन्होंने खुद को मीडिया से दूर कर लिया।

संयोजक नहीं बनाए जाने से नाराज हैं सुशासन बाबू!

वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट किया। सुशील कुमार मोदी ने लिखा कि नीतीश कुमार को सबसे बड़े अपमान का सामना करना पड़ा। उन्हें बैठक जल्दी छोड़नी पड़ी क्योंकि वे इंडिया का संयोजक नहीं बनाए जाने से नाराज थे। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं थे। नीतीश विरोधी पोस्टर बेंगलुरु में भी रखे गए थे, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सत्ता में है। सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक में भी वे इसी तरह नाराज होकर दिल्ली लौट आये थे। जो लोग चुनाव से पहले न मन बना पा रहे हैं न चेहरा तय कर पा रहे हैं, वे नहीं कर पायेंगे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई भी चुनौती देने के लिए।।

हम उनके लिए राजनीतिक अछूत हैं- AIMIM

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों की बेंगलुरु में बैठक हुई। हमें नहीं बुलाया गया। हम उनके लिए राजनीतिक रूप से अछूत हैं। देखने वाली बात यह है कि वहां पर महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार सब बैठे हैं। कभी बीजेपी के साथ थे। अब अचानक सब सेक्युलर हो गए हैं।  वारिस पठान ने कहा गुजरात चुनाव में कांग्रेस को गाली देने वाले अरविंद केजरीवाल वहीं बैठे नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि संविधान बचाना है, बीजेपी को हराना है। हमारी भी कोशिश है कि बीजेपी हारे और मोदी न बनें 2024 में प्रधानमंत्री। हम उसमें पूरी तरह लगे हुए हैं। लेकिन उन्होंने हमें नजरअंदाज कर दिया। असदुद्दीन ओवैसी साहब पूरे देश में एक ऐसे व्यक्ति हैं जो समान नागरिक संहिता के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन वे उन्हें नजरअंदाज करते हैं। आपको मुसलमानों का वोट चाहिए लेकिन नहीं चाहिए अपना राजनीतिक प्रतिनिधित्व चाहते हैं।

Tags: Asaduddin Owaisi AIMIMBengaluruNew name alliance Indian National Democratic Inclusive Allianceopposition party meeting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version