Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

एनडीए और यूपीए में कुनबा बढ़ाने की क्यों लग रही होड़,क्या है इसकी वजह!

एनडीए ने बीन बटोरकर 38 दल साथ होने का दावा किया

DigitalDesk by DigitalDesk
July 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
एनडीए और यूपीए में कुनबा बढ़ाने की क्यों लग रही होड़,क्या है इसकी वजह!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जनता वोट देगी या नहीं देगी? ये सवाल न एनडीए के मन में हैं और न यूपीए के। दोनों ही एलाएंस सिर्फ अपना अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हैं। उन्हे लगता है कि बड़ा कुनबा मतलब बड़ी जीत। जबकि ये जरूरी नहीं है कि बड़े एलाएंस को ज्यादा वोट मिलेंगे और उन्हे जीत हासिल हो जाएगी। इस मामले में जानकार मानते हैं कि कुनबा बढ़ाने की होड़ सिर्फ प्रेशर पॉलिटिक्स का एक हिस्सा है। नेता भी जानते हैं कि गठबंधन का मतलब ही यूस एंड थ्रो होता है। जरूरी नहीं है कि जिस नेता को पद दिया गया है वो बना ही रहे। नए लोग आते हैं पुराने जाते हैं,स्थायित्व किसी का नहीं होता है। बस यही राजनीति है जो चलती रहती है।

एनडीए बैठक में 38 दल का दावा

नई दिल्ली में मंगलवार को होने वाली एनडीए की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में 38 दल शामिल होंगे। एनडीए का हमारा गठबंधन सत्ता के लिए नहीं है, ये गठबंधन सेवा के लिए है, भारत को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने यूपीए में शामिल दलों पर तंज कसते हुए इसे भानुमति का कुनबा बताया। नड्डा ने कहा कि यूपीए के पास न तो नेता है और न ही नीयत है, न ही नीति है और न ही फैसला लेने की ताकत है। ये भ्रष्टाचार और घोटालों का टोला है। उन्होंने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकबार फिर एनडीए की सरकार बनाएंगे। हमारी एकता अटूट है, अटल है। मोदी सरकार ने 9 साल में गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, महिला, किसान सब पर फोकस करते हुए योजनाएं लागू की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत हुआ

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की होने वाली बैठक से पहले जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 9 साल में एनडीए का गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 9 साल में हमारा ग्राफ बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाली हमारी बैठक में 38 दल हिस्सा लेंगे।

विपक्ष बिना दूल्हे की बारात

वहीं विपक्षी एकता पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष बिना दूल्हे की बारात है। उनके पास कोई नेता नहीं है। वह केवल भानुमती का कुनबा जोड़ रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के पास ना तो नेता है और ना ही देश और जनता के लिए काम करने की नियत है। उन्होंने कहा कि यूपीए में आज जो भी दल मिल रहे हैं वह केवल और केवल फोटो खिंचा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने पीएम मोदी का मजबूत नेतृत्व देखा है जिसकी कई लोगों ने सराहना की है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस भी बढ़ा है। पीएम ने कोविड-19 प्रबंधन में भी एक मिसाल कायम की है।

विपक्ष ने 17 से 26 दल जुटाए

बीते माह पटना में हुई विपक्षी दल की बैठक में 17 दल शामिल हुए थे। इस बार बेंगलुरु में हो रही बैठक में 26 राजनैतिक दल शामिल हुए हैं। जो नए दल साथ आ रहे हैं उसमें ​​​​मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, कोंगु देसा मक्कल काची, विदुथलाई चिरुथिगल काची,रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी,ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक,इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मणि) शामिल हैं।

Post Views: 190
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version