Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

निरंतर ताकतवर हो रही भारतीय नौसेना,​चीन की बढ़ेगी टेंशन

नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल विमान खरीदेगा भारत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2023
in दिल्ली
0
निरंतर ताकतवर हो रही भारतीय नौसेना,​चीन की बढ़ेगी टेंशन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस का दो दिवसीय दौरा समाप्त हो गया है। लेकिन उसके अगले दिन भारत सरकार की तरफ से फ्रांस के साथ किए जाने वाले 26 राफेल (मरीन) एडवांस लड़ाकू विमानों की खरीद से जुड़े हुए एक महत्वपूर्ण रक्षा सौदे की घोषणा की गई है। जिसके तहत भारतीय नौसेना को फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी डेसॉल्ट एविएशन से दो दर्जन से अधिक नए पीढ़ी के राफेल विमान सौंपे जाएंगे। जो खासतौर पर भारत की भौगोलिक परिस्थिति और नौसेना की तमाम जरूरतों को पूरा करेंगे। यह जानकारी 15 जुलाई को डेसॉल्ट एविएशन की तरफ से एक बयान जारी कर दी गई है। भारतीय नौसेना निरंतर ताकतवर होती जा रही है। इससे जहां भारत मजबूत हो रहा है वहीं चीन टेंशन में है।

सफल परीक्षणों के बाद भरी हामी

डेसॉल्ट ने कहा कि भारत की तरफ से ये फैसला राफेल लड़ाकू विमानों के सफल परीक्षण अभियान के पूरा होने के बाद लिया गया है। जिसमें राफेल (मरीन) लड़ाकू विमानों ने यह साबित कर दिया कि वो नौसेना की सभी रणनीतिक आवश्यकताओं को भली भांति पूरा कर सकते हैं और विमानवाहक युद्धपोत पर तैनाती के लिए भी ये विमान ठीक है। डेसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एरिक ट्रैपियर ने कहा कि आज जब हम भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साथ अपनी भागीदारी की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। मैं कंपनी की तरफ से इस विश्वास और नए संकल्प के लिए भारतीय पक्ष को धन्यवाद देना चाहूंगा। हम राफेल को लेकर भारतीय नौसेना की सभी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राफेल के दो संस्करणों का प्रयोग करेगा भारत

इससे पहले फ्रांसीसी कंपनी की तरफ से वायुसेना को 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जा चुके हैं। अब नौसेना को दिए जाने वाले 26 राफेल (मरीन) भी इसी समूह में शामिल हो जाएंगे। जिससे भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो राफेल विमानों के दोनों संस्करणों यानी हवाई और समुद्री का एक साथ प्रयोग किया जाएगा। जिससे भारत आसमान और समुद्र में अपना दबदबा बनाए रख सकेगा और उसे संप्रभुता की गारंटी भी मिलेगी।

आईएनएस विक्रांत पर होगी तैनात

गौरतलब है कि इन 26 राफेल (मरीन) विमानों में से 22 दो सीटों वाले और 4 एकल सीट वाले प्रशिक्षण विमान होंगे। इन सभी की तैनाती पिछले साल सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए गए देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के डेक पर की जाएगी। सभी 26 विमानों की भारत को आवक के साथ ही नौसेना की समुद्र में युद्धक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

डीएसी ने हाल ही में दी थी मंजूरी

नौसेना को बीते काफी लंबे समय से राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की आवश्यकता थी। जिसे देखते हुए इससे जुड़े हुए एक प्रस्ताव को पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा से ठीक पहले इसी सप्ताह की शुरुआत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई है। हालांकि इस सौदे को लेकर परिषद ने कीमत के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि राफेल समझौते को भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच (जी-टू-जी) आधार पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसे अंतिम रूप देने से पहले कीमत और सौदे से जुड़े हुए अन्य जरूरी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच फ्रांस से भारतीय नौसेना को मिलने वाले यह 26 राफेल (मरीन) विमान काफी अहम हो जाते हैं। इनके नौसेना के समुद्री जंगी बेड़े में शामिल होने से समुद्र में उसकी रणनीतिक और मारक क्षमता बढ़ेगी। साथ ही चीन की आक्रामकता का सटीक जवाब देने में भी आसानी होगी। यहां बता दें कि भारत और फ्रांस इस वर्ष अपनी व्यापक सामरिक भागीदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ऐसे में पहले वायुसेना और अब नौसेना को मिलने वाले 26 राफेल विमानों से यह भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

Post Views: 131
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version