Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राजस्थान विधानसभा को संबोधित,पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा का दूसरा दिन,राजघाट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा यमुना का पानी,नड्डा लेंगे गृहराज्य हिमाचल के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा,

DigitalDesk by DigitalDesk
July 14, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राजस्थान विधानसभा को संबोधित

राजस्थान विधानसभा में आज शुक्रवार का दिन बड़ा ऐतिहासिक होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार से शुरू हो राज्य विधानसभा के मानसून सत्र को संबोधित करने वाली हैं। यह पहली बार होगा कि देश की राष्ट्रपति राजस्थान विधानसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए विधानसभा भवन को भव्य रूप से सजाया है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में आयोजित समारोह को संबोधित करेगी।

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा,आज दिन भर कई कार्यक्रम में होंगे शामिल,शनिवार को अबुधाबी होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा का शुक्रवार 14 जुलाई को दूसरा दिन है। पीएम आज भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ से लेकर करीब 4 बजे तक बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके बाद साढ़े चार बजे नेशनल असेंबली के अध्यक्ष की ओर से किए जा रहे लंच के आयोजन में शामिल होंगे। पीएम मोदी शाम को करीब 6 बजे फ्रांस की बड़ी हस्तियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं तो रात साढ़े आठ बजे सेरिमोनियल रिशेप्शन, द्विपक्षीय वार्ता और प्रेस स्टेटमेंट्स जारी किए जाएंगे। वहीं रात 10.30 बजे पीएम मोदी की सीईओ फोरम से चर्चा होगी। रात 12 बजे वे लौवर संग्रहालय में बैंक्वेट डिनर में शामिल होंगे। इसके बाद शनिवार 15 जुलाई की सुबह करीब पौने चार बजे पीएम मोदी अबू धाबी के लिए रवाना होंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राजघाट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची यमुना!दिल्ली पानी-पानी

दिल्ली में पिछले चार दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। आज शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर करीब 208.48 मीटर तक जा पहुंचा। जो खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर अधिक है। यमुना का पानी सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क तक पहुंच गया वहीं यह बाढ़ यमुना बाजार और लालकिले से होती हुई राजघाट और आईएसबीटी-कश्मीरी गेट तक पहुंच गई। जहां करीब 3 फीट तक पानी भरा। वहीं सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में मजनू का टीला, निगम बोध घाट ही नहीं मोनेस्ट्री मार्केट और वजीराबाद के साथ गीता कॉलोनी शाहदरा क्षेत्र शामिल हैं। दिल्ली प्रशासन ने निचले इलाकों को पहले ही खाली करा लिया है।

आज भी बंद रहेगा लाल किला

राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच लाल किला को आज 14 जुलाई शुक्रवार को भी जनता और आम आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई ने गुरुवार को एक नोटिस में कहा़ दिल्‍ली का लाल किला भारी मानसून और वर्षा के कारण 13 जुलाई को दोपहर बाद से 14 जुलाई तक जनता और आम आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्‍ली में बनी बाढ़ की स्थिति के कारण यमुना का पानी शहर के कई निचले इलाकों में घुस गया है।

एमपी के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं मध्यप्रदेश में भी मानसून जमकर बरस रहा है। आज शुक्रवार से फिर नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिससे पूरा प्रदेश तरबतर हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लेंगे हिमाचल में बाढ़ से नुकसान का जायजा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुक्रवार 14 जुलाई को भारी बारिश की वजह से पैदा हुए बाढ़ के कारण भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। जेपी नड्डा सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचेंगे। मंडी जिले में नड्डा अनेक इलाकों का दौरा कर बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके बाद वे कुल्लू पहुंचेंगे जहां बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा करेंगे। इसके बाद भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए मनाली जाएंगे।

 

Post Views: 248
Tags: Breaking news updatedelhi water waterPresident Draupadi Murmurajasthan assemblyRajghatSupreme Courtyamunaपीएम मोदीफ्रांस यात्रा
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version