Wednesday, October 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

शाह नामा,एक-एक विधानसभा सीट का फीडबैक लेकर आए थे शाह, देकर गए ये हिदायत!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
MP BJP Union Home Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार की रात पार्टी के 13 बड़े नेताओं के साथ भोपाल में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। शाह ने पहले यह जाना कि मध्य प्रदेश में जीत की क्या स्थिति है। कितनी ऐसी सीट हैं जिन पर बीजेपी आसानी से जीत रही है। साथ ही कितनी विधानसभा क्षेत्रों में उसे चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। कई सीटों पर स्थिति ठीक नहीं है।

  • विधानसभा चुनाव को लेकर शाह का मंथन
  • हारने वाली सीटों पर विशेष फोकस
  • कई सीटों पर ठीक नहीं है बीजेपी की​ स्थिति
  • कट जा सकते हैं सिटिंग एमएलए के टिकट

बैठक में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन और प्रदेश संगठन से लेकर सत्ता से जुड़े लोग शामिल हुए। शाह अपने साथ एक एक विधानसभा सीट का पूरा फीडबैक लेकर आए थे। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बूथ स्तर तक की प्लानिंग बना रखी है। खासतौर से यात्राएं जिसमें आशीर्वाद यात्रा के साथ लोगों के घर घर तक पहुंचने का प्लान यह सब शामिल है। अमित शाह ने इसे लेकर कहा कि अब बीजेपी को विजय संकल्प अभियान शुरू कर देना चाहिए। इसका साफ मतलब है इस अभियान का मकसद जनता के बीच संदेश देना है कि बीजेपी ही अच्छी सरकार दे सकती है।

Related posts

फाइनेंशियल स्ट्रीट फोरम की 2026 वार्षिक बैठक में प्रतिभागियों ने खुलेपन, सहयोग और समावेशिता पर चर्चा की

फाइनेंशियल स्ट्रीट फोरम की 2026 वार्षिक बैठक में प्रतिभागियों ने खुलेपन, सहयोग और समावेशिता पर चर्चा की

October 21, 2026
Daler Mehndi show Uttarakhand

उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का शो… धामी के मंत्री ने मंच पर लगाई दलेर मेहंदी को फटकार

October 21, 2026

चुनाव से पहले शुरु होगा विजयसंकल्प अभियान

बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक खत्म होते ही मीडिया से चर्चा की और बैठक में लिए गए निर्णय और की गई चर्चा की जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि अमित शाह ने विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करने की बात कही है। हालांकि अब तक ये तय नहीं हुआ है कि विजय संकल्प अभियान की शुरुआत कब होगी। लेकिन यह साफ हो गया है कि अब आने वाले दिनों में बीजेपी की रथयात्रा है और अन्य यात्राएं सड़कों पर नजर आएंगी।

आदिवासी मामलों की भी शाह ने ली जानकारी

पार्टी सूत्र बताते हैं कि अमित शाह ने मध्यप्रदेश में आदिवासियों की वोट बैंक को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने आदिवासी वर्ग बीजेपी को किस तरह से देखता है। उसका झुकाव बीजेपी की ओर कितना है। इसके साथ ही आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मामलों पर भी चर्चा की गई।

कट सकते हैं मंत्री विधायकों के टिकट

अमित शाह की बैठक के बाद ऐसे विधायक और मंत्रियों की धड़कनें बढ़ गई हैं जिनका परफॉमेंस ठीक नहीं है। शाह ने साफ शब्दों कहाहै कि इस बार 2018 जैसी स्थिति नहीं बनना चाहिए। कोशिश हो की हर हाल में सरकार बनें। अमित शाह ने इसके लिए गुजरात फार्मूले को लागू करने की भी बात कही है। जिससे कहा जा रहा है कि बीजेपी बड़े स्तर पर मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को इस बार टिकट नहीं देने वाली है। नए चेहरों को मौका देकर मैदान में लाया जा सकता है। इसके साथ ही गुजरात फार्मूले के चलते मंत्री पुत्रों के साथ ही परिवारवाद को आगे बढ़ाने वालों को भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है।।

तलब की सिंधिया समर्थकों की रिपोर्ट

भोपाल पहुंचने से पहले अमित शाह ने मध्यप्रदेश बीजेपी की पूरी रिपोर्ट हासिल कर ली थी।दरअसल अमित शाह बैठक से नहले पूरा होमवर्क करते हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया समर्थक नेताओं का रिपोर्ट कार्ड भी तलब किया। माना जा रहा है कि चुनाव में बीजेपी कांग्रेस से आने वालों को भी टिकट काट सकती है।

Tags: cm ShivrajMP BJPUnion Home Minister Amit ShahVD Sharma
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version