Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

वंदे भारत ट्रेन  के नए कलर पर क्यों मच रहा है बवाल, जानें वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
वंदे भारत ट्रेन  के नए कलर पर क्यों मच रहा है बवाल, जानें वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय रेलवे समय के साथ एडवांस होता जा रहा है. रेलवे द्वारा एक के बाद एक नई वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च कर रहा है. साथ ही लोगों के सुझावों पर रेलवे इसमें  लगातार बदलाव भी कर रहा  है.  इन्हीं बदलावों पर काम करते हुए रेलवे ने अब वंदे भारत ट्रेनों का रंग बदलने का फैसला लिया है. अब वंदे भारत ट्रेन ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक रंग के कॉम्बिनेशन में दिखाई देंगी. हालांकि इस नए रंग के आने के साथ ही इस पर बवाल भी शुरू हो गया है. कई लोगों का कहना है कि बीजेपी रेलवे का भी भगवाकरण कर रही है, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि नई वंदे ट्रेनों को भारतीय तिरंगे के रंगों से दर्शाया गया है.

 

Related posts

ISRO की कामयाबी पर कुमार विश्वास का खास अंदाज में सलाम, बोले- ‘रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं हम’

ISRO की कामयाबी पर कुमार विश्वास का खास अंदाज में सलाम, बोले- ‘रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं हम’

September 5, 2026
Success Story: 20 साल की उम्र में बने DSP, हादसे ने छीन ली नौकरी; तानों को बनाया ताकत और फिर MPPSC पास कर बने डिप्टी कलेक्टर

Success Story: 20 साल की उम्र में बने DSP, हादसे ने छीन ली नौकरी; तानों को बनाया ताकत और फिर MPPSC पास कर बने डिप्टी कलेक्टर

September 5, 2026

नए रंगों में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत ट्रेन अब सफेद के अलावा दूसरे रंगों में भी देखने को  मिलेगी.  नए रंग  वाली ट्रेनों के फोटोज और वीडियोज भी सामने आ गए है. इन फोटोज और वीडियोज को  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया है. वे शनिवार को चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री में बन रही नए वंदे भारत ट्रेनों का जायजा लेने पहुंचे थे. ट्रेनों का कलर बदलने पर रेल मंत्री का कहना था कि इसके जरिए तिरंगे को दर्शाया गया है. बता दें कि अश्विनी वैष्णव द्वारा  शेयर की गई फोटोज में  नई वंदे भारत ट्रेन ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक रंग के कॉम्बिनेशन में दिखाई दे रही है, जबकि  पुरानी वंदे भारत ट्रेन ब्लू और व्हाइट कलर में देखने को मिलती थी.

 

कलर पर शुरू हुआ विवाद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा नई वंदे ट्रेनों के फोटोज शेयर होने के बाद से ही ट्रेन के कलर पर विवाद शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर  कई लोग बीजेपी पर ट्रेन के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाने लगे. कई लोगों ने रेल मंत्री से सवाल भी पूछा कि अगर ट्रेन के कलर के जरिए तिरंगे को दर्शाया गया है तो  हरा रंग ट्रेन पर क्यों नहीं दिख रहा है?

 

वंदे भारत ट्रेनों का घटेगा किराया
रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेन सहित एसी ट्रेनों का किराया घटाने की योजना लेकर आ रहा है. इसके तहत वंदे भारत सहित एसी चेयर और सिंटिग सुविधाओं वाली ट्रेनों के किराए में 25 फीसदी की कटौती की जाने वाली है. रेलवे ने इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है.

Tags: #VANDE BHARat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version