Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

खालिस्तानियों के मामले में ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को अजीत डोभाल ने सुनाई खरी खरी,जानिए उन्होनें क्या क्या कहा ?

भारत ने उठाई खालिस्तानी कट्टरवादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2023
in दिल्ली
0
खालिस्तानियों के मामले में ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को अजीत डोभाल ने सुनाई खरी खरी,जानिए उन्होनें क्या क्या कहा ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रिटेन में बढ़ती खालिस्तानियों की आक्रामकता और भारत विरोधी रैली के बीच नई दिल्ली में भारत और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें खालिस्तानियों द्वारा भारतीय राजनयिकों को दी जा रही धमकियों, द्विपक्षीय सहयोग और साझा हितों से जुड़े हुए सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष टिम बैरो के समक्ष लंदन में खालिस्तानियों के दिनों दिन बढ़ते जा रहे हौसले, भारतीय राजनयिकों को दी गई धमकी और हिंसात्मक प्रदर्शनों के मामले को पूरी गंभीरता के साथ उठाया गया। साथ ही ब्रिटेन से इन कट्टरवादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों पक्ष आतंकवाद से मुकाबले, उसके वित्त पोषण को लेकर और अधिक गहनता से काम करने को लेकर सहमत हैं। इसके अलावा दोनों आपसी लाभ से जुड़ी हुई चुनौतीपूर्ण और उभरती हुई तकनीक के मामले में भी सहयोग को प्रगाढ़ करने को लेकर राजी हुए हैं।

इस साल में हुई दूसरी मुलाकात

गौरतलब है कि भारत के एनएसए अजीत डोभाल और ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो के बीच हुई इस साल की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों 30 मार्च 2023 को लंदन में एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान मिले थे। यह उच्चस्तरीय मुलाकात भी लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए खालिस्तानियों के हमले और विरोध-प्रदर्शन के बाद हुई थी। 19 मार्च को खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग परिसर के बाहर एक हिंसात्मक प्रदर्शन किया था। जिसमें एक प्रदर्शनकारी भारतीय उच्चायोग की बालकनी पर चढ़ गया था और उसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतार दिया था। भारत ने हालांकि इस विषय को ब्रिटेन के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष उठाते हुए मामले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

निज्जर की हत्या से भड़के खालिस्तानी

यहां बता दें कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की बीते दिनों कनाडा में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से खालिस्तानी समर्थक लगातार भारत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कनाडा के अलावा वह दुनिया के बाकी देशों में भी खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। जिसमें ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। निज्जर की हत्या को लेकर खालिस्तानियों का आरोप है कि उसके पीछे कनाडा में तैनात भारतीय राजनयिक शामिल हैं। इसलिए इनकी हत्या की धमकी दी गई है। इसके अलावा 15 जून को खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के मुखिया और आतंकी अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के एक अस्पताल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना को भी खालिस्तानियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जिसके बाद से वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं।

Post Views: 159
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version