Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को भूपेश सरकार के खिलाफ बड़े मुद्दे की तलाश, क्या आदिवासियों पर चलेगा पीएम मोदी का जादू?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 5, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
Bhupesh Baghel PM Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ किसी बडे़ मुद्दे की तलाश में है। कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को डिप्भ् सीएम बनाकर राज्य ईकाइ में असंतोष को खत्म करने का काम किया है। ऐसे में बीजेपी के लिए चुनौती बढ़़ गई है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी मोर्चा संभालेंगे। पीएम 7 जुलाई को रायपुर दौरे
पर रहेंगे। जिसकी तैयारी संगठन स्तर पर जोरों पर चल रही है।

  • छत्तीसगढ़ पर पीएम मोदी का फोकस
  • पीएम 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर रहेंगे
  • काका और बाबा को मात देने की बनाई जा रही रणनीति
  • कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी को बड़े मुद्दे की तलाश

एसपीजी ऑफिसर साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सभा स्थल में सुरक्षा और कार्यक्रम को लेकर एसपीजी अधिकारियों ने बीजेपी नेताओं और अफसरों के साथ चर्चा की है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा की तैयारियों का निरीक्षण करने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रायपुर सांसद सुनील सोनी के साथ स्थानीय नेता साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदीे 7 जुलाई को सुबह पौने दस बजे रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम के दो कार्यक्रम तय किये गये हैं। जिसमें एक शासकीय कार्यक्रम है। जिसमें नवा रायपुर के लिए ट्रेन सेवा और सड़क प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। दूसरा रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगी। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसके लिए बीजेपी ने बड़ी रणनीति बनाई है। जनसभा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के जिलों से करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। मिशन 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी चुनावी जनसभा का आयोजन किया है। इस जनसभा के सहारे पीएम मोदी अपने अंदाज में चुनावी माहौल छत्तीसगढ़ में बनाएंगे। यहां चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी पीएम बढ़ाएंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे मंच पर मौजूद

पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी 7 जुलाई को रायपुर आएंगे। चुनाव के लिहाज से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधन के साथ ही बीजेपी का छत्तीसगढ़ राज्य में चुनावी शंखनाद होगा। बीजेपी के स्थानीय नेताओं की माने तो पीएम मोदी की सभा के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में तीन मंच बनाए हैं। मुख्य मंच में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश बीजेपी के प्रमुख नेता बैठेंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता बैठेंगे।

चुनावी राज्यों पर पीएम मोदी का फोकस

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस इन दिनों चुनावी राज्यों पर है। पीएम 7 और 8 जुलाई को चार राज्यों के दौरे पर रहेंगे। इनमें से उत्तरप्रदेश को छोड़कर छत्तीसगढ़ए राजस्थान और तेलंगाना में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। पीएम 36 घंटों के दरमियान करीब दर्जनभर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन राज्यों को 50 हजार करोड़ रुपये की करीब 50 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी तीन राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए पीएम मोदी का यह प्रस्तावित दौरा बीजेपी के लिए काफी अहमियत रखता है। 7 जुलाई को पीएम मोदी सबसे पहले दिल्ली से रायपुर जाएंगे। जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रायपुर में विशाखापट्टनम कॉरिडोर के विभिन्न छह लेन सेक्शन की आधारशिला रखने के साथ ही पीएम मोदी एक जनसभा भी करेंगे। रायपुर में जनसभा कर पीएम छत्तीसगढ़ में बीजेपी के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। बीजेपी ने पीएम मोदी की जनसभा में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा है।

Post Views: 248
Tags: Assembly ElectionBhupesh Baghel governmentBJPChhattisgarhdevelopment work giftPM Narendra ModiPublic Meeting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version