Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Ashes 2023: बेयरस्टो के विवादित रन आउट पर आमने सामने आएं ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, दोनों ने जारी किए बयान

DigitalDesk by DigitalDesk
July 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
Ashes 2023: बेयरस्टो के विवादित रन आउट पर आमने सामने आएं ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, दोनों ने जारी किए बयान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विवादों से भरा रहा. मैच को अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से जीत लिया,और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. लेकिन आखिरी दिन जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर  विवाद देखने को मिला. मैच खत्म होने के बाद कंगारूओं के कप्तान पेट कमिंस ने रन आउट को सही ठहराया वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया. इस विकेट पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी ऑस्ट्रेलियन टीम पर निशाना साधा. लेकिन अब इस विवाद में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की एंट्री हो गई है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के प्रधानमंत्रियों ने अपनी अपनी टीम के पक्ष में बयान जारी किया है.

 

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

विवादों में रन आउट
मैच के पांचवे दिन जॉनी बेयरस्टो का विकेट पर बड़ा विवाद हुआ. इंग्लैंड को आखिरी दिन 257 रन चाहिए थे . बेयरस्टो और कप्तान स्टोक्स पारी को संभाल रहे थे. कैमरन ग्रीन ओवर करने आएं , उन्होंने गेंद फेंकी और उसे बेयरस्टो ने डक किया. गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास गई. इसी बीच बेयरस्टो क्रीज से बाहर आ गए और उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा. इसी बात का फायदा उठाकर कैरी ने स्टंप पर थ्रो मार दी और रन आउट की अपील की. मामला थर्ड अंपायर के पास गया जहां बेयरस्टो को रन आउट करार दिया गया. थर्ड अंपायर के इस फैसले से फैंस और कप्तान स्टोक्स नाराज दिखे. इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इसे खेल भावना के ख़िलाफ़ बताया. वहीं ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों और कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसे ‘फेयर गेम’ कहा.

 

ब्रिटिश पीएम ने जारी किया बयान
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता ने एशेज सीरीज में रन आउट विवाद पर बयान जारी किया है. सुनक ने बेयरस्टो का विवादास्पद तरीके से आउट होने को खेलभावना के खिलाफ बताया है, प्रधानमंत्री ऋषि अपनी टीम के कप्तान के बयान से भी पूरी तरह सहमत है. बेन स्टोक्स ने  मीडिया से कहा था कि हमारी टीम इस तरह से कोई मैच नहीं जीतना चाहेगी. हम खेल भावना से खेलेंगे और हेडिंग्ले टेस्ट में वापसी करेंगे.

 

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने टीम की करी तारीफ
ब्रिटेन के पीएम  ऋषि  सुनक के बयान पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी पलटवार किया है. ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा है कि  मैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की निराशा को समझता हूं. लेकिन आपको अपनी क्रीज में रहना चाहिए, क्योंकि यही प्राइमरी स्कूल में सिखाया जाता है. इसी के साथ प्रधानमंत्री अल्बनीज ने अपनी टीम को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत पर बधाई दी है. पीएम ने कहा है कि मुझे हमारी पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों पर गर्व है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती दो एशेज मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम की आदत है जीतना और मैं अपनी टीमों की जीत के बाद  स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

 

विवादों से भरा रहा मैच
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया लॉर्ड्स टेस्ट विवादों से भरा रहा है. मैच में कई ऐसे पल थे, जब फैंस सहित खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. बेयरस्टो के विकेट पर विवाद उठा तो वहीं स्टार्क के विवादित कैच ने सुर्खियां बटोरी. मैच को बेन स्टोक्स की ऐतिहासिक पारी के लिए भी याद किया जाएगा. बेन स्टोक्स ने मैच के आखिरी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की सांसे अटका रखी थी. उन्होंने लॉर्ड्स के ऐतिहासक मैदान पर 155 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली . हालांकि वे अपनी को जीत नहीं दिला सकें.

Post Views: 267
Tags: ashes2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version