Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पाकिस्तान में फंसे कैदियों और मछुआरों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

सैकड़ों परिवारों के खिल उठे चेहरे

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
पाकिस्तान में फंसे कैदियों और मछुआरों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को अपनी नियमित सालाना प्रक्रिया के हिसाब से आपस में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान कर उनकी जल्द से जल्द रिहाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इसमें भारत ने अपनी जेलों में बंद 343 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 74 मछुआरों की सूची सौंपी है। जबकि पाकिस्तान ने पाक जेलों में बंद 42 भारतीय नागरिक कैदियों और 266 मछुआरों की सूची दी है।

सूची का आदान-प्रदान

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच वर्ष 2008 में हुए काउंसलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के हिसाब से हर साल दोनों देशों के बीच 1 जनवरी और 1 जुलाई को इस सूची का आदान-प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में हर साल 1 जनवरी को दोनों देशों के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के बारे में भी जानकारी को साझा किया जाता है। ये जानकारी भारत-पाक के बीच हुए वर्ष 1988 के समझौते के तहत साझा की जाती है। जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से कूटनीतिक संबंधों में आई भारी दरार के बीच उक्त सूची का आदान-प्रदान ही प्रत्यक्ष रूप से जारी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सजा पूरी कर चुके 254 मछुआरे

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सजा पूरी कर चुके 254 भारतीय मछुआरों और 4 नागरिक कैदियों की जल्द से जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके अलावा पाकिस्तान की जेलों में बंद बाकी बचे हुए 12 मछुआरों और 14 नागरिक कैदियों को तत्काल काउंसलर (सलाहकार) सुविधा प्रदान करने की भी मांग की है। साथ ही कहा है कि उसकी कैद में बंद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण की भी उचित व्यवस्था की जाए।

2 हजार से अधिक नागरिको वापसी

आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सरकार के नियमित प्रयासों की वजह से वर्ष 2014 से लेकर अब तक कुल 2 हजार 559 भारतीय मछुआरे और 63 नागरिक कैदी पाकिस्तान से भारत पहुंच चुके हैं। इसमें 398 भारतीय मछुआरे और 5 नागरिक कैदी शामिल हैं। जिनकी पाक से सुरक्षित स्वदेश वापसी हुई है। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत सभी मानवीय मुद्दों के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है। इसमें भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों का मामला भी शामिल है। इसी परिपेक्ष्य में भारत ने पाकिस्तान से 62 कैदियों और मछुआरों की पाक राष्ट्रीयता का जल्द सत्यापन करने का अनुरोध किया है।

Post Views: 165
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version