Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्रिकेट टीम को भेजने से क्यों डर रही आंतक को पालने वाली पाकिस्तान सरकार? वर्ल्डकप से पहले भेजेगी सिक्योरिटी टीम, जानें पूरा मामला

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2023
in मुख्य समाचार
0
क्रिकेट टीम को भेजने से क्यों डर रही आंतक को पालने वाली पाकिस्तान सरकार? वर्ल्डकप से पहले भेजेगी सिक्योरिटी टीम, जानें पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत में इस साल अक्टूबर- नवंबर के महीने में वनडे वर्ल्डकप खेला जाना है. आईसीसी ने वर्ल्डकप का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. सारी टीम भारत आने के लिए राजी हो गई है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत आने से कतरा ही है. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि वे भारत में वनडे विश्व कप-2023 के लिए अपनी क्रिकेट टीम भेजने से पहले सुरक्षा जांच कराएगी. अब कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही अपनी सुरक्षा टीम जांच के लिए भारत भेजेगी. यह टीम उन शहरों की सुरक्षा जांच करेगी जहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप मैच होंगे.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

नए चेयरमैन के चुनाव के बाद होगी जांच
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार , ईद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खाली पड़े चैयरमैन पद के लिए चुनाव हो सकते हैं. इन चुनावों में जका अशरफ का नया चैयरमैन बनना लगभग तय माना जा रहा है. जैसा ही बोर्ड को नया चैयरमैन मिलेगा, बोर्ड विदेश मंत्रालय से कोऑर्डिनेशन कर जल्द ही सिक्योरिटी टीम भारत भेजेगा.

 

सुरक्षा टीम के साथ पीसीबी के सदस्य भी आएंगे भारत
सुरक्षा टीम के साथ भारत पीसीबी के सदस्य भी आएंगे. वे यहां देखेंगे कि पाकिस्तान में जिन शहरों में मैच होंगे, वहां सुरक्षा व्यवस्था और बाकी प्रबंधन कितना अच्छा है. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना पहला मैच क्वालीफायर-1 टीम के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी. टीम 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलेगी. इसके बाकी मैच 3 अन्य शहरों में होंगे. इनमें बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं. अगर पाकिस्तान की सुरक्षा टीम भारत आती है तो वह इन शहरों की सुरक्षा व्यवस्था और यहां के स्टेडियम का प्रबंधन देखेगी.

 

वेन्यू बदलने की मांग कर सकता है पीसीबी
सूत्रो के अनुसार अगर सुरक्षा टीम को किसी शहर की सुरक्षा में कोई खामी नजर आती है तो पीसीबी अपनी टीम के क्रिकेट मैच का आयोजन स्थल बदलने की मांग करेगा. पीसीबी सुरक्षा जांच की रिपोर्ट आईसीसी और बीसीसीआई को भी भेजेगा. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आखिरी बार 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी. तब दोनों टीमों के बीच मैच पहले धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से आयोजन स्थल बदल दिया गया और मैच फिर कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया था, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीत लिया.

Post Views: 272
Tags: BCCIPCBworldcup
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version