Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:बुलढाणा एक्सप्रेस-वे हादसा, बस में जिंदा जले 26 यात्री, पीएम मोदी का शहडोल दौरा , सिंधिया के गढ़ में गरजेंगे केजरीवाल, आज से अमरनाथ यात्रा शुरू

DigitalDesk by DigitalDesk
July 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र के बुलढाणा एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस में आग से जिंदा जले 26 यात्री

बड़ी खबर महाराष्ट्र के बुलढाणा से आ रही है। जहां समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नागपुर से 32 यात्रियों को मुंबई ले जा रही एक बस में आग लग गई। आगजनी की इस दुर्घटना में 26 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक बाबूराव महामुनि ने बताया घायलों को यहां बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में कुल 32 लोग सवार थे। 6 से 8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बुलढाणा हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को घायलों के पर्याप्त उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए है। वहीं सीएम शिदे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ घटनास्थल का दौरा करेंगे।

Related posts

ड्रोन टेक्नोलॉजी में भारत को बनाना होगा ग्लोबल लीडर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा विजन

ड्रोन टेक्नोलॉजी में भारत को बनाना होगा ग्लोबल लीडर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा विजन

March 19, 2026
LPG Crisis:  कतर के सबसे बड़े LNG गैस हब पर ईरान का हमला, भारत की ऊर्जा सप्लाई पर मंडराया संकट

LPG Crisis: कतर के सबसे बड़े LNG गैस हब पर ईरान का हमला, भारत की ऊर्जा सप्लाई पर मंडराया संकट

March 19, 2026

पीएम मोदी शहडोल में करेंगे सिकल सेल एनीमिया मिशन 2047 का शुभारंभ,खाट पर बैठकर करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर एमपी के दौरे पर हैं। भोपाल के बाद वे दिवसीय दौरे पर आज एक जुलाई शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर जाएंगे। वे सिकल सेल एनीमिया मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही यहां पर प्रधानमंत्री खाट पर बैठकर संवाद करेंगे। पहले प्रधानमंत्री के लिए तख्त और जनता को खाट पर बैठा कर संवाद करने की व्यवस्था रखी गई थी। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। बारिश के मौसम को देखते हुए पकरिया गांव की अमराई के बगल में ही वॉटर प्रूफ टेंट लगाया है। इसमें प्रधानमंत्री 360 लोगों से संवाद करेंगे।

दिल्ली के प्रगति मैदान पर इंडियन कोऑपरेटिव कांग्रेस को संबोधिक करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल कोऑपरेटिव.डे पर 17 वीं इंडियन कोऑपरेटिव कांग्रेस को संबोधित करेंगे। दो दिन1 और .2 जुलाई चलने वाला यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। 2 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सिंधिया के गढ़ में आज गरजेंगे केजरीवाल, होगा आप का चुनावी शंखनाद

मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज शनिवार को चुनावी शंखनाद करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भागवंत मान ग्वालियर के मेला मैदान में महारैली को संबोधित करेंगे। दोनों नेता करीब सवा 3 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से 4 बजे सभा में जाएंगे। शाम साढे़ 5 बजे वे ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान केजरीवाल और मान पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। यह बैठक 2 दौर की होगी। पहली बैठक सभा से पहले होगी और दूसरी बैठक सभा के बाद की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा शुरू , यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा नुनवान बेस कैंप

बाबा अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शनिवार से शुरू हो रही है। पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना हो चुका था। तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने इस जत्थे को आगे के लिए रवाना किया था। बता दें यात्रा की शुरुआत के साथ ही जम्मू बेस कैंप में पूरा माहौल भोले के रंग में रंग गया। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की। बता दें यह यात्रा इस बार करीब 62 दिन चलेगी, क्योंकि इस बार सावन दो महीने है।

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय, मैदानी इलाकों में भरा पानी, दरकने लगे पहाड़

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली और यूपी से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक बारिश हो रही है। इसके कारण मैदानी इलाकों में पानी भर गया है। वहीं पहाड़ दरक रहे हैं। बारिश का असर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर भी देखने को मिला है। भारी बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में 6 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करने के साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Post Views: 77
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version