Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा चीन , उत्तराखंड ने ग्रामीणों ने खोजा नया  व्यू पॉईंट, सरकार ने कराया सर्वे

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2023
in धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा चीन , उत्तराखंड ने ग्रामीणों ने खोजा नया  व्यू पॉईंट, सरकार ने कराया सर्वे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिंदु धर्म में कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है. यह पर्वत हिंदु धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है , जिस कारण इसकी यात्रा का बहुत अधिक महत्व होता है. हर साल हजारों की संख्या में इसके दर्शन करने के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं. हालांकि इस यात्रा को पूरा करने के लिए भक्तों को चीन से होकर गुजरना पड़ता है. चीन से होकर गुजरने के कारण भक्तों को कई कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन आने वाले दिनों में ये परेशानियां खत्म होने वाली है. जी हां अब आप भारत से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर पाएंगे. इसके लिए अब आपको चीन जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. लेकिन ऐसा हम क्यों बोल रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं.

 

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
RASIFAL today

दैनिक राशिफल – 6 जून 2026, शनिवार…आज का दिन आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि

June 6, 2026

उत्तराखंड में मिला नया व्यू पॉईंट
उत्तराखंड के पिथौरगढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंचाई वाली लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है.यहां से पर्वत की दूरी मात्र 50 किलोमीटर. इस नए मार्ग को स्थानीय ग्रामीणों ने ढूंढकर निकाला है. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने रोड मैप, लोगों के ठहरने की व्यवस्था, दर्शन के पॉइंट तक जाने का रूट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए सर्वे किया. अफसरो और विशेषज्ञों की टीम अब इसकी रिपोर्ट पर्यटन मंत्रालय को सौंपेगी, जिसके बाद इस नए व्यू पॉइंट पर काम शुरू किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि भक्त यहां से आसानी से कैलाश पर्वत के दर्शन कर पाएंगे.

 

तीन सालों से बंद है यात्रा
कैलाश पर्वत की यात्रा के लिए भारतीय यात्रियों को चीन पर निर्भर होना पड़ता है. कोरोना के बाद से चीन ने कैलाश पर्वत के दर्शन और मानसरोवर की यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी है जिस कारण तीन सालों से यह यात्रा बंद पड़ी है. बता दें कि कोरोना के पहले साल 2019 में 31 हजार यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर पहुंचे थे.

 

तीन रास्तों से तय होती है यात्रा
आमतौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 3 रास्ते है. पहला- लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड), दूसरा- नाथू दर्रा (सिक्किम) और तीसरा- काठमांडू. तीनों में से आप किसी भी रास्ते से जाओ कम से कम आपको 14 और अधिकतम 21 दिन लगना तय है.इसके अलावा उत्तराखंड के ग्रामीणों ने भी जो रास्ता खोजा है, उसके लिए भी आपको 2 किलोमीटर बड़ी पहाड़ी चढ़नी होगी, जो आसान नहीं होने वाला है.

 

पहले भारत का ही था हिस्सा
साल 1962 से पहले कैलाश और मानसरोवर पर भारत का कब्जा हुआ करता था, लेकिन 1962 में भारत इस इलाके को हार गया था, जिस कारण अब यात्रियों को यहां जाने के लिए चीन से पर्यटक वीजा लेना पड़ता है. इसके अलावा यहां पहुंचना भी बहुत मुश्किल है. सफर के दौरान ITBP के जवान और चीनी सैनिकों की पचासों तरह की चेकिंग होती है , जो सर को पचा देनी वाली होती है.

Post Views: 321
Tags: kailasha mansaroverkailasha parvat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version