Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

केजरीवाल सरकार में बड़ा फेरबदल,इस तरह मिली आतिशी को केजरीवाल कैबिनेट में नंबर दो की पोजिशन ?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Delhi Aam Aadmi Party
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। केजरीवाल कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री आतिशी को वितए राजस्व और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले यह विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। दिल्‍ली सरकार के इस प्रस्‍ताव को एलजी वीके सक्‍सेना ने मंजूरी दे दी है और फ़ाइल दिल्ली सरकार के पास पहुंच भी गई है।

  • एलजी ने दी कैबिनेट में फेरबदल को मंजूरी
  • आतिशी को अब 11 विभागों की जिम्मेदारी
  • सिसोदिया का वित्त विभाग भी आतिशी को सौंपा
  • आबकारी घोटाले में फंसने के बाद सिसोदिया ने दिया था इस्तीफा

इस बदलाव के साथ ही आतिशी केजरीवाल कैबिनेट में नंबर 2 की पोजीशन में पहुंच चुकी है। पूर्व डिप्टी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे के बाद मार्च में आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में षामिल किया गया था। आतिशी के पास पहले से ही शिक्षा, बिजली, कला संस्कृति के साथ पर्यटन, भाषा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और जनसंपर्क विभाग का प्रभार है। मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद अब आतिशी के पास 12 विभागों की जिम्मेदारी आ गई है। आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे के बाद सीएम केजरीवाल ने वित्त और योजना विभाग का प्रभार मंत्री कैलाश गहलोत को सौंप दिया था। बता दें सिसोदिया अब भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

1 जून को जनसंपर्क विभाग का प्रभार सौंपा

केजरीवाल सरकार के एक अधिकारी ने बताया मंत्रिमंडल के फेरबदल में आतिशी को वित्त के साथ योजना और राजस्व तीन विभागों का प्रभार मिलने के साथ उनके विभागों में वृद्धि हो गई है। उन्हें हाल ही में 1 जून को जनसंपर्क विभाग का प्रभार सौंपा गया था। यह विभाग भी पहले कैलाश गहलोत संभालते थे। वहीं कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल पर मंजूरी न दिए जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल की ओर से एलजी सक्सेना पर आरोप लगाए थे। जिसमें कहा गया था कि इससे पहले वाले एलजी ऐसी फाइलों को नहीं रोकते थे। उन्हें तत्काल मंजूरी दी जाती थी। हालांकि एलजी कार्यालय का कहना है इन फाइलों को मंजूर कर लिया गया है।

सरकार का दावा , एलजी ने फाइल रोकी थी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी के बीच टशन किसी से छुपी नहीं है। कई मौकों पर सरकार और एलजी के बच मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं। इस बीच मंत्रिमंडल में फेरबदल से जुड़ी फाइल को लेकर सरकार का कहना है पिछले चार दिनों से उपराज्यपाल सक्सेना के पास हस्ताक्षर के लिए पड़ी रही। हालांकि उपराज्यपाल कार्यालय से जुडे़ सूत्र इस तरह के आरोपों को खारिज करते हुए बताते हैं कि फाइल पर बुधवार को हस्ताक्षर किये जाने के बाद उसे सरकार को भेज दिया गया था। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में कई फेरबदल हो चुके हैं।

Post Views: 187
Tags: Chief Minister Arvind KejriwalDelhi Aam Aadmi Party GovernmentFormer Deputy CM Manish SisodiaMinister Atishi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version