Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

इतिहास रचने को तैयार भारत, इस दिन लॉन्च होने जा रहा भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 3,इसरो चीफ ने किया खुलासा 

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
इतिहास रचने को तैयार भारत, इस दिन लॉन्च होने जा रहा भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 3,इसरो चीफ ने किया खुलासा 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान -3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इसरो अधिकाारियों के मुताबिक, भारत का चंद्रयान-3 13 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च होने की संभावना है.  इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि इसे 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाना है. यान पूरी तरह तैयार है, सभी परीक्षण पूरे होने के बाद लॉन्चिंग की सही तारीख की घोषणा की जाएगी.अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल रहा तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान उतार चुके हैं.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

2019 में लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2 मिशन
चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था. लेकन दुर्भाग्य से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश में यान का विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है.इस बीच रूस ने अपना मून लैंडर मिशन स्थगित कर दिया है. ऐसा जमीनी बुनियादी ढांचे की अतिरिक्त जांच पूरी न होने के कारण किया गया है. इससे पहले 2022 में भी तकनीकी समस्याओं के कारण रूसी मिशन को स्थगित कर दिया गया था.ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 के पास रूस से पहले चंद्रमा पर उतरने का मौका है.

 

चंद्रयान-3 मिशन देगा सीख
इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम चंद्रयान-2 मिशन में असफल रहे. यह जरूरी नहीं है कि हम हर बार सफल हों, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें इससे सीख लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि असफलता का मतलब यह नहीं है कि हम प्रयास करना बंद कर दें. चंद्रयान-3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे.

 

चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान मिशन के तहत इसरो चंद्रमा का अध्ययन करना चाहता है.भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था. इसके बाद 2019 में चंद्रयान-2 के लॉन्च में भारत असफल रहा.अब भारत चंद्रयान-3 को लॉन्च करके इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है. इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा.चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 की तरह ही एक लैंडर और एक रोवर होगा, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल संचार रिले उपग्रह की तरह व्यवहार करेगा और प्रणोदन मॉड्यूल लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन को तब तक कैरी करेगाृ जब तक कि अंतरिक्ष यान 100 किमी चंद्र कक्षा में न पहुंच जाए.

Post Views: 268
Tags: Chandrayan3ISRO
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version